'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' की रेस में ये 4 खिलाड़ी चल रहे सबसे आगे, इन्ही में से कोई एक जीतेगा अवार्ड
Published - 15 Feb 2026, 04:13 PM | Updated - 15 Feb 2026, 04:25 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए उनके करियर की काफी बड़ी उपलब्धि होती है। यह खिताफ आमतौर पर उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि टूर्नामेंट में भी छाप छोड़ी।
आज चलिए जानते हैं, चार ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में इस खिताब को अपने नाम करने की काबिलियत रखते हैं और इन्हीं में से कोई एक खिलाड़ी इस पुरस्कार पर अपना कब्जा करेगा।
T20 World Cup: हार्दिक पंड्या दौड़ में सबसे आगे
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में मिलने वाले 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' पुरस्कार को जीतने की दौड़ में सबसे आगे भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नाम चल रहा है। हार्दिक ने अभी तक इस टूर्नामेंट में खेले दो मैचों में 57 रन बनाए हैं और गेंद से दो विकेट भी प्राप्त की हैं।
हार्दिक ने इस दौरान बल्ले से नामीबिया के खिलाफ एक तूफानी अर्धशतक भी ठोका था। जबकि आने वाले मैचों में भी हार्दिक पंड्या से टीम प्रबंधन इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है और अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं तो न सिर्फ भारतीय टीम विश्व कप की खिताब जीतने में सफल होगा, बल्कि हार्दिक पंड्या 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' की ट्रॉफी भी अपने नाम कर सकते हैं।
वरुण चक्रवर्ती बन सकते हैं 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'
भारतीय टीम के रहस्यमयी फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के सबसे खास पुरस्कार 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीतने की काबिलियत रखते हैं। वरुण ने अभी तक खेले दो मैचों में 4 विकेट लिए हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट इस दौरान 5.16 का है, जो कि बाकी गेंदबाजों से काफी बेहतर है।
बता दें कि, विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के मैच भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर खेले जा रहे हैं और जैसे-जैसे पिचें पुरानी होंगी यहां पर स्पिन गेंदबाजों का उतना ही बोलबाला रहेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि वरुण चक्रवर्ती आगामी मैचों में विकेट की झड़ी लगाकर 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' की ट्रॉफी अपने नाम कर सकते हैं।
एडन मार्करम भी जीत सकते हैं 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'
उप विजेता साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम का बल्ला भी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में जमकर आग उगल रहा है। इस टूर्नामेंट में मार्करम अभी तक 3 मैचों में 75 की दमदार औसत और 178.57 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 150 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।
अगर आगामी मैचों में भी मार्करम का बल्ला इसी तरह से गरजता रहा और साउथ अफ्रीका की टीम खिताब जीतने में सफल होती है तो यकीनन एडन मार्करम को ही 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' की ट्रॉफी सौंपी जाएगी। बता दें कि, बल्ले के अलावा आगामी मैचों में गेंद से भी अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं और विकेट चटका सकते हैं।
अभिषेक शर्मा vs रोहित शर्मा: बतौर ओपनर T20I में किसके आंकड़े बेहतर? जानें कौन निकल रहा सर्वश्रेष्ठ
शेरफेन रदरफोर्ड भी हासिल कर सकते हैं ट्रॉफी
वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड भी 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' को जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। इस आक्रामक बल्लेबाज ने अभी तक टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में कैरेबियन टीम के लिए 3 मैच की 2 पारियों में 102 की औसत के साथ कुल 102 रन बनाए हैं।
इस दौरान शेरफेन का स्ट्राइक रेट 185.45 का था, जो कि उन्हें इस प्रारूप में सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाता है। बता दें कि, शेरफेन अभी तक एक अर्धशतक ठोक चुके हैं और अगर वह आगामी मैचों में भी इसी तरह का प्रदर्शन करके अपनी टीम को ट्रॉफी (T20 World Cup) जिताने में कामयाब होते हैं तो यकीनन वह आईसीसी के द्वारा मिलने वाली 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' की ट्रॉफी पर अपना अधिकार कर सकते हैं।
इन 7 टीमों का सुपर-8 में जगह हो गई पक्की, एक स्थान के लिए अब बची सिर्फ इन 2 टीमों में टक्कर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर