'Emerging Player of the year' की रेस में ये 4 नाम सबसे आगे, लेकिन नंबर-2 का अवार्ड जीतना 101% तय

Published - 12 Apr 2026, 03:29 PM | Updated - 12 Apr 2026, 03:32 PM

Emerging Player Of The Year

Emerging Player of the year: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में युवाओं का जलवा खूब देखने को मिल रहा है। मौजूदा सीजन में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, मुकुल चौधरी समेत कई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा रहे हैं।

बीसीसीआई हर साल ऐसे खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (Emerging Player of the year) का खिताब देती है, जिनमें चार खिलाड़ियों के नाम फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें दो खिलाड़ी नंबर दो पर मौजूद है, उसका अवार्ड जीतना 101 प्रतिशत तय माना जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं।

आयुष म्हात्रे दौड़ में शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स के 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (Emerging Player of the year) के खिताब के लिए नामांकित किया जा सकता है। आयुष ने आईपीएल 2026 में 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.25 की औसत और 160.24 के स्ट्राइक रेट के साथ 133 रन बनाए हैं।

आयुष अभी तक दो शतक लगा चुके हैं, जबकि दिल्ली के खिलाफ उन्होंने निर्णायक मौके पर आकर 36 गेंदों पर 59 रन बनाए थे। अगर वह अपना फॉर्म आगे भी जारी रखते हैं तो यकीनन वह इस खिताब को अपने नाम कर सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं अवार्ड

15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बल्ले से धमाला मचाया हुआ है। इस युवा खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 मैचों में 50 की औसत और 266.66 के स्ट्राइक रेट के साथ 200 रन बनाए हैं, जिसमें दो बार उन्होंने पचास का आंकड़ा पार किया है। वैभव अगर अपना फॉर्म आगे भी इसी तरह से जारी रखते हैं तो यकीनन वह इस खिताब को जीतने के मजबूत दावेदार बन सकते हैं।

मुकुल चौधरी भी बन सकते हैं Emerging Player of the year

लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अपनी टीम को हारा हुआ मैच जीता दिया था। जिस समय सब ने जीत की उम्मीद छोड़ दी थी। उस वक्त मुकुल ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए और अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई। ऐसे में मुकुल को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (Emerging Player of the year) के अवार्ड के लिए नामांकित किया जा सकता है।

शिवांश कुमार ने बनाई अपनी जगह

सनराइजर्स हैदराबाद के लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवांश कुमार ने अभी तक अपनी टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है। शिवांग ने अभी तक खेले तीन मैचों में 4 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.66 का है। वहीं, शिवांश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जो कि मौजूदा सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

RR Playing XI: SRH के खिलाफ ओपनिंग में फिर दिखेगी Jaiswal-Vaibhav की जोड़ी, कुछ ऐसी पूरी अंतिम-11

Tagged:

Ayush Mhatre Vaibhav Sooryavanshi Emerging Player of the year Shivansh Kumar
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com