अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में नहीं खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, कप्तान सूर्या इन चारों से पिलवाएंगे सिर्फ पानी
Published - 18 Feb 2026, 05:24 PM | Updated - 18 Feb 2026, 05:36 PM
Table of Contents
IND vs SA: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जीत पूरी तरह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अभी तक खेले गए तीन मैचों में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में यूएसए और दूसरे मुकाबले में नामीबिया को हराने के बाद तीसरे में पाकिस्तान को पटखनी दी।
कुछ दिनों में सुपर-8 के मुकाबले शुरू होने वाले हैं। IND vs SA के बीच 22 फरवरी को सुपर-8 मुकाबला खेला जाना है। सुपर-8 के लिए टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला आज नीदरलैंड से खेलेगी। माना जा रहा है कि इन चार खिलाड़ियों को अब आगामी मुकाबलों में मौका नहीं मिलने वाला है।
IND vs SA से पहले आज भारत का मुकाबला नीदरलैंड से
18 फरवरी को यानी आज अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम नीले रंग में रंगने के लिए तैयार है। IND vs SA मुकाबला से पहले भारत का ग्रुप स्टेज में आज नीदरलैंड से मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा, जिसे भारत हर हाल में जीतने के साथ बोर्ड पर हाईएस्ट टोटल लगाने उतरेगा।
भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर नीदरलैंड्स को हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ाना चाहेगी। बिना किसी बारिश के व्यवधान के, क्रिकेट प्रेमियों को IND vs SA के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा।
इस मुकाबले के समाप्त होने के बाद 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले खेले जाने हैं। 21 फरवरी के लिए सुपर-8 मुकाबला तय है, लेकिन उस दिन खेलने वाली क्वालीफाई करने वाली टीम अभी तय नहीं हुई है। जो भी दूसरी टीम क्वालीफाई करेगी वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी, जबकि 22 फरवरी के लिए इंग्लैंड का श्रीलंका से और भारत का साउथ अफ्रीका से IND vs SA फिक्सचर तय है।
इस मुकाबले में टीम इंडिया अपनी सारी कमियों पर काम करना चाहेगी, जिससे टीम की तैयारी सुपर-8 के लिए मजबूत हो और साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सके।
संजू और सुंदर को IND vs SA में शायद ही मौका मिले
भारतीय टीम के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 विश्व कप 2026 में शायद ही मौका मिले। संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की अनुपस्थिति में खेलने का मौका मिला था, जिसके बाद उन्होंने तेज पारी जरूर खेली थी लेकिन उसे ज्यादा देर तक खींच नहीं सके।
हालांकि, अभिषेक शर्मा ने विश्व कप में जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया है वह भी असंतोषजनक रहा है। अब तक वह दो मुकाबलों में शून्य पर आउट हो चुके हैं, जबकि एक मुकाबले में बीमार रहने के कारण खेल नहीं पाए थे।
वाशिंगटन सुंदर बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किए गए थे, लेकिन भारतीय टीम में फिलहाल हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल मौजूद हैं। इस स्थिति में सुंदर को सुपर-8 में कहीं भी जगह मिलना संभव नहीं होगा।
कुलदीप यादव और सिराज को IND vs SA में बाहर रहना होगा
भारत के मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने एक विकेट भी लिया था। उन्हें टीम में अर्शदीप सिंह की जगह खिलाया गया था क्योंकि कोलंबो की वह पिच स्पिनरों के लिए सही थी।
हालांकि आगामी सारे मुकाबले भारत में खेले जाने की संभावना है, जिसके कारण कुलदीप को मौका मिलना शायद संभव नहीं होगा। वहीं सिराज को हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया था, जिसके बाद बुमराह के चोटिल रहने की वजह से उन्हें पहले मैच में खेलने का मौका मिला था।
हालांकि बुमराह के फिट होने के बाद सिराज को IND vs SA में मौका मिलने की संभावना काफी कम है। देखा जाए तो सिराज को शायद ही विश्व कप के बाकी बचे मैचों में मौका मिले।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर