टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये 4 गेंदबाज हो सकते हैं 'GOLDEN BALL' जीतने के दावेदार, इन में है ये काबिलियत
Published - 29 Dec 2025, 01:01 PM | Updated - 29 Dec 2025, 01:08 PM
Table of Contents
T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। काफी लंबे समय बाद भारत को विश्व कप (T20 World Cup 2026) की मेजबानी करने का मौका मिला है।
लेकिन इस टूर्नामेंट में चार ऐसे खूंखार गेंदबाज भी हैं जो गोल्डन बॉल जीतने का दम रखते हैं। बता दें कि, यह खिताब उस गेंदबाज को दिया जाता है जो टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेता है। चलिए आपको बताते हैं कौन हो सकते हैं ये चार खिलाड़ी।
T20 World Cup 2026 में गोल्डन बॉल जीतने के प्रबल दावेदार अर्शदीप सिंह
भारतीय टीम के लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह भारत के लिए अब तक 72 टी20 मैचों की 71 पारियों में 18.90 की शानदार ऐवरेज से 110 विकेट झटक चुके हैं। अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अर्शदीप सिंह नई गेंद से अधिक विकेट चटकाते हैं जो कि उन्हें बेहद खतरनाक गेंदबाज बनाता है।
जबकि उम्मीद होगी कि वह इस विश्व कप (T20 World Cup 2026) में सबसे अधिक विकेट हासिल कर सकते हैं। बता दें कि, पिछले विश्व कप (T20 World Cup 2026) में अर्शदीप ने 8 मैचों में 12.64 की औसत से 17 विकेट झटके थे और टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे। यही कारण है कि उन्हें इस खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
कुलदीप यादव के पास होगा मौका
भारतीय टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सर्वाधिक विकेट लेने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, जबकि अगर वह ये कारनामा करने में सफल होते हैं तो फिर वह 'GOLDEN BALL' का खिताब भी जीत सकते हैं। कुलदीप ने भारत के लिए 50 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 90 विकेट झटके हैं।
जबकि उनका गेंदबाजी औसत केवल 13.17 का है। यही कारण है कि उन्हें इस खिताब का दावेदार माना जा रहा है। जबकि भारतीय और श्रीलंकाई पिचों पर कुलदीप की फिरकी को समझना विदेशी बल्लेबाजों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। पिछले संस्करण में कुलदीप ने 5 मैचों में 10 विकेट झटके थे।
राशिद खान के पास अनुभव मौजूद
अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान का टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में खेलना कंफर्म माना जा रहा है। राशिद अपनी फिरकी के जाल में विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को फंसाने का काबिलियत रखते हैं। जबकि वह 108 मैचों में 182 विकेट झटक चुके हैं।
बता दें कि, इस दौरान राशिद खान ने 13.69 औसत से विकेट चटकाए हैं और यही उन्हें विश्व (T20 World Cup 2026) का सबसे खतरनाक गेंदबाज बनाता है। अगर इस टूर्नामेंट में राशिद शानदार फॉर्म में रहते हैं तो वह 'GOLDEN BALL' को अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि, पिछले सीजन राशिद ने 8 मैचों में 14 विकेट झटके थे।
जोश हेजलवुड रच सकते हैं इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में 'GOLDEN BALL' जीतने की काबिलियत रखते हैं। हेजलवुड ने कंगारुओं के लिए 60 इंटरनेशनल मैचों में 79 विकेट झटके हैं।
लेकिन आईपीएल 2025 में इसी गेंदबाज ने सिर्फ 12 मैचों में 22 विकेट झटके थे। जबकि इस दौरान उनका ऐवरेज 17.54 का था। यही कारण है कि उन्हें भी इस खिताब को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, हेजलवुड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क भी इस खिताब को जीतने की दावेदारी पेश कर सकते हैं।
भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम पर बोझ लग रहा हैं ये खिलाड़ी, सिर्फ कोच गंभीर की सिफारिश पर हुआ है चयन
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर