जेल में जाकर चक्की पीस चुके हैं टीम इंडिया के ये 5 बड़े क्रिकेटर, खतरनाक और घिनौने आरोपों की पा चुके सजा

Published - 17 Feb 2026, 02:21 PM | Updated - 18 Feb 2026, 01:04 PM

Team India

Team India: खिलाड़ी और मैदान का नाता अकसर हम सभी ने सुना होगा, लेकिन क्या आपने सुना है कि टीम इंडिया के बड़े-बड़े क्रिकेटर्स जेल की हवा भी खा चुके हैं? यह सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, क्योंकि जिस देश में खिलाड़ियों को भगवान माना जाता है और प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों मैदान के बाहर इंतजार करते हैं, उस देश में टीम (Team India) के पांच बड़े क्रिकेट जेल की चक्की पीस चुके हैं।

इस लिस्ट में पांच ऐसे बड़े नाम हैं, जो आपको भी हैरान कर देंगे कि ये आखिर कब और कैसे हो गया। साथ ही इस लिस्ट में एक नाम ऐसा है, जिनकी उम्मीद ही शायद आप लोगों ने कभी की होगी, क्योंकि ये खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का काफी खास माना जाता है।

Team India: नवजोत सिंह सिद्धू काट चुके हैं सजा

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू को भी हत्या के आरोप में जेल की सजा काटनी पड़ चुकी है। दरअसल, 27 दिसंबर 1998 में कार पार्किंग को लेकर सिद्धू की एक 65 वर्षींय व्यक्ति के साथ हाथापाई हो गई थी, जिसके कारण उस व्यक्ति की मौत हो गई।

इस आरोप में नवजोत सिंह को 3-3 साल की सजा सुनाई थी, लेकिन अंत में भारत की सर्वोच्च न्यायालय ने सिद्धू को 1 साल की सजा सुनाई पर जेल में अच्छा व्यवहार करने के बाद केवल 10 महीनों में ही उन्हें रिहा कर दिया गया था।

अमित मिश्रा हो चुके हैं गिरफ्तार

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व लेग स्पिनर अमिता मिश्रा भी जेल की हवा खा चुके हैं। अमित को बेंगलुरु के होटल में एक महिला के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस दिग्गज लेग स्पिनर के ऊपर भारतीय दंड सहिता की धारा 354 और 328 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

श्रीसंत पर लगे थे फिक्सिंग के आरोप

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग के गंभीर आरोप लग चुके हैं और इसको लेकर उन्हें जेल भी जाना पड़ चुका है। श्रीसंत पर साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे, जिसके बाद उनको एक महीने तक तिहाड़ जेल में बंद रहना पड़ा था। इस आरोप के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनपर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन बाद में कोर्ट से बरी होने के बाद उनपर से ये बैन हटा दिया गया।

टीम इंडिया का वीक लिंक बन गया हैं ये खिलाड़ी, बार-बार हो रहा फ्लॉप, इसके वजह से हाथ से फिसल ना जाए ट्रॉफी

विनोद कांबली गए हैं जेल

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज और सचिन तेंदुलकर के बेहद करीबी दोस्त विनोद कांबली पर साल 2015 में उनके घर पर काम करने वाली नौकरानी ने उनपर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। नौकरानी ने आरोप लगाए थे कि कांबली और उनकी पत्नी मे उनके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद इस कपल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

धोनी का जिगरी भी हो चुका है गिरफ्तार

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बेहद करीबी माने जाने वाले सुरेश रैना भी गिरफ्तार हो चुके हैं। सुरेश रैना को साल 2020 में कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोविड के दौरान रैना पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ एक क्लब में पार्टी करके पकड़े गए थे, उस समय सुरेश रैना समेत कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

सुपर-8, सेमीफाइनल-फाइनल के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, 13 हंसमुख तो 2 गुस्सैल खिलाड़ियों को मौका

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com