साल 2026 में Team India के सामने ये हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां, इन्हें कोच गंभीर करना चाहेंगे पार

Published - 02 Jan 2026, 01:46 PM | Updated - 02 Jan 2026, 01:47 PM

Team India And GG 2

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के लिए साल 2025 काफी रोमांचक रहा। टीम ने इस साल आईसीसी की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे महत्वपूर्ण आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा, लेकिन दूसरी ओर अपने ही घर में कई सालों बाद टेस्ट सीरीज़ हारने का भी रिकॉर्ड बनाया।

इसके चलते हेड कोच गौतम गंभीर को आलोचनाओं का भी समान करना पड़ा है। ऐसे में उनका मकसद अब अपनी गलतियों को सुधार टीम (Team India) को सफल बनाने का होगा। लेकिन इस दौरान उन्हें 3 अहम चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Team India का अगला लक्ष्य टी20 विश्व कप

भारत ने 29 जून 2024 को रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी बार टी20 विश्व कप पर कब्जा जमाया। इससे पहले भारतीय टीम (Team India) ने धोनी की अगुवाई में 2007 में पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं, अब इस साल 2026 टी20 विश्व कप मुकाबला भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा, जिसको लेकर भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है।

लेकिन इस दौरान कोच गौतम गंभीर पर भी काफी दबाव रहने वाला है। मौजूदा वक्त में भारतीय टीम (Team India) टी20 की सबसे मजबूत टीम मानी जाती है, यही कारण है कि भारत को हर हाल में जीतने का दबाव होगा। भारत ने टीम की घोषणा 20 दिसंबर को ही कर दी, जो लगभग विश्व कप से दो महीने पहले है, जिससे खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहें और उन्हें पता हो कि वे टीम का हिस्सा हैं।

क्रिकेट के मैदान में राजनीति! जम्मू-कश्मीर का बल्लेबाज हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर उतरा

Team India न्यूजीलैंड के घर में टेस्ट जीत दर्ज करना चाहेगी

भारतीय टीम (Team India) को 2026 के अंत में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है, जहाँ उन्हें 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने हैं। भारत के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इसे हर हाल में जीतना चाहेंगे। न्यूजीलैंड में भारत की जीत इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि भारत आज तक वहाँ मात्र दो सीरीज़ ही जीत सका है।

एक बार 1967-68 में भारत ने 3-1 से सीरीज़ अपने नाम की थी, वहीं दूसरी बार 2008-09 दौरे पर 1-0 से जीत हासिल की थी। भारत के लिए यह जीत आसान नहीं होगी, वहाँ की पिच पर खेलना काफी मुश्किल है, साथ ही न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम भी काफी मज़बूत है। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच कुल 65 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 22 और न्यूजीलैंड ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

भारतीय टीम (Team India) को न्यूजीलैंड में जीत का दावेदार माने जाने के पीछे टीम के युवा खिलाड़ी हैं। गौरतलब है कि ऐसा कारनामा भारत पहले भी ऑस्ट्रेलिया के गाबा में कर चुका है, जिसमें युवा ब्रिगेड का अहम रोल रहा था। ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज जैसे युवा खिलाड़ियों का मुख्य योगदान रहा था। साउथ अफ्रिका के खिलाफ अपने ही घर में टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम (Team India) किस तरह वापसी करती है, देखना दिलचस्प होगा।

इंग्लैंड को उसके घर पर ODI-टी20 में हराना

भारतीय टीम (Team India) जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है, जहाँ तीन वनडे और पाँच T20 मुकाबले खेले जाएँगे। भारत के लिए इंग्लैंड में खेलकर उसे हराना एक सुखद अनुभव रहेगा। इसके लिए टीम कितनी तैयार है, इसका अंदाज़ा टी20 विश्व कप के बाद लगेगा।

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अपने कार्यकाल के दौरान सभी मैचों को चुनौती के रूप में ले रहे हैं। गंभीर टीम में प्रयोग के लिए जाने जाते हैं, जिसके कारण कई बार उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है। इंग्लैंड और भारत वनडे में कुल 110 मुकाबलों में आमने-सामने हुए हैं, जिनमें भारत को इंग्लैंड के घर में 18 जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड ने भारत आकर 17 बार जीत हासिल की है।

ओवरऑल वनडे मुकाबलों में भारत 61 बार जीता है और इंग्लैंड 44 बार मैच अपने पाले में करने में कामयाब रहा है। वहीं टी20 में इंग्लैंड अपने घर में दबदबा बनाए रखा है। इंग्लैंड और भारत के बीच कुल 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत को 17 में जीत मिली है, वहीं 12 मैचों में इंग्लैंड का भाग्य चमका है। भारत इंग्लैंड में केवल चार ही जीत सका है, जबकि इंग्लैंड भारत में 6 बार जीतने में कामयाब रहा है।

साल 2025 की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम का हुआ ऐलान, भारत के 3 खिलाड़ियों को मिली जगह, पूरन बने कप्तान

Tagged:

IND vs NZ team india Ind vs Eng Guatam Gambhir
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com