ये हैं IPL हिस्ट्री की 5 सबसे खूबसूरत महिला एंकर, नंबर-2 वाली तो लगती स्वर्ग की अप्सरा जैसी

Published - 19 Mar 2026, 03:04 PM | Updated - 19 Mar 2026, 03:35 PM

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा मंच है, जहां से युवा खिलाड़ियों के सपनों को पंख मिलते हैं. किसी का करियर संवरता है तो, किसी को नई पहचान मिलती है. लेकिन IPL सिर्फ तेज गेंदबाजों और पावर-हिटर बल्लेबाजों के लिए ही नहीं पहचाना जाता है बल्कि ग्लैमरस और खूबसूरत महिला एंकरों की वजह से भी मशहूर है. जिन्होंने अपनी अदाओं से क्रिकेट प्रेमियों का दिल लूटा है. ऐसे में आज हम आपको उन 5 महिला एंकरों से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने आईपीएल की लोकप्रियता बढ़ाने में अपना योगदान दिया.

यह हैं IPL की 5 खूबसूरत एंकर्स

1. अर्चना विजया

IPL

अर्चना विजया ने 2011 में IPL में पदार्पण किया. वह इतिहास की सबसे लोकप्रिय एंकरों में से एक हैं. उन्होंने 2011 से 2015 तक लगातार 5 सीजन एकरिंग की है. साथ ही 2017 में एक्स्ट्रा इनिंग्स की टी20 मेजबानी की है. अर्चना अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती है. उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक मॉडल के तौर पर की थी. फिर VJ से स्पोर्ट्स एंकर के रूप में पहचान बनाई.

2. मंदिरा बेदी

मंदिरा बेदी ने अपने करियर की शुरूआत एक्टिंग से की थी. वह पहली बार स्क्रीन पर 1994 में दूरदर्शन के नाटक में नजर आई थी. वहीं, मंदिरा 2009 में इंडियन प्रीमियर लीग की एकरिंग करते हुए दिखाई दी थी. अपने बोल्ड लुक और साड़ी की वजह से मंदिरा ने क्रिकेट ब्रॉडकास्ट में एक नया ट्रेंड बनाया.

बता दें कि IPL होस्टिंग के अलावा मंदिरा बेटी बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने शाहरूख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995), 'साहो' (2019), 'इत्तेफाक' (2017), और 'द ताशकंद फाइल्स' (2019) जैसी फिल्मों में काम किया है.

3. शिबानी दांडेकर

मशहूर बॉलीवुड एक्टर की पत्नी शिबानी दांडेकर भी आईपीएल की चर्चित एंकरों में से एक हैं. जिन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ क्रिकेट ज्ञान की वजह से खेल जगत में पहचान बनाई. 2011 से 2015 तक सोनी मैक्स पर 'एक्स्ट्रा इनिंग्स - T20' की भी मेजबानी की. शिबानी ने इंडियन प्रीमियर लीग के 5 सीजन की एकरिंग की है.

हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरूआत अमेरिका के एक टेलीविजन शो को होस्ट कर की थी. फिर उन्होंने भारत में 2014 में मराठी फिल्म 'टाइमपास' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद शिबानी दांडेकर ने खुद भी कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया.

चौथी बार पिता बना टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी, दूसरी बीवी के साथ कर लिया तीसरा बच्चा

4. मयंती लैंगर

ग्लैमरस एंकर मयंती लैंगर भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी है. उन्होंने अपने करियर की शुरूआत अमेरिका में कॉलेज के दिनों में फुटबॉल खेलने और फीफा बीच फुटबॉल के लिए अतिथि एंकर के रूप में की थी. इसके बाद मयंती को जी स्पोर्ट्स (Zee Sports) पर 'फुटबॉल कैफे' शो को होस्ट करने और बतौर सह-निर्माता (Associate Producer) काम करने का मौका मिला. आज वह खेल जगत की नामी महिलाओं एंकरों में शुमार है.

5. रोशेल राव

रोशेल राव ने 2012 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था. इसके बाद वह र किंगफिशर कैलेंडर में भी नजर आ चुकी है. रोशेल ने 2015-16 में इंडियन प्रीमियर लीग की एकरिंग की थी. हालांकि, 2013 में आईपीएल (IPL) के 'एक्स्ट्रा इनिंग्स' ने उन्हें खेल जगत में बतौर होस्ट स्थापित किया था. इसके बाद रोशेल ने 'झलक दिखला जा' और 'द कपिल शर्मा शो के साथ , बिग बॉस, नच बलिये, फियर फैक्ट और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलटी शोज में नजर आई.

MS Dhoni ने छोड़ा अपना आइकॉनिक नंबर-7, पोस्ट करते हुए बताया किस नंबर की जर्सी पर कर रहे स्विच

Tagged:

ipl INDIAN PREMIER LEAGUE Mayanti Langer Mandira Bedi Shibani Dandekar
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

28 मार्च को

19वां
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com