मैच फिक्सिंग में फंसे ये 9 स्टार खिलाड़ी, बोर्ड ने हमेशा के लिए बैन करने का किया फैसला
Published - 26 Dec 2025, 03:14 PM | Updated - 26 Dec 2025, 03:20 PM
Table of Contents
Match Fixing: मैच फिक्सिंग के आरोप में बोर्ड ने 9 स्टार खिलाड़ियों को पूरी तरह से बैन करने का फैसला किया है, साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए बोर्ड एक नया कानून भी लेकर आ रही है, जिसके तरह मैच फिक्सिंग करने वाले खिलाड़ियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मैच फिक्सिंग (Match Fixing) से जुड़े प्लेयर्स को न सिर्फ राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिलेगा, बल्कि क्रिकेट लीगों से भी उनका बहिष्कार कर दिया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं किन-किन पर बोर्ड ने बैन की गाज गिराई है।
बीपीएल में आए थे Match Fixing के मामले
बांग्लादेश में खेली जाने वाली बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेले गए मैचों के दौराम मैच फिक्सिंग के कई मामले सामने आए थे, जिसने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को चौंका कर रख दिया था। इन घटनाओं के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मैच फिक्सिंग (Match Fixing) के अपराध को आपराधिक घोषित करने के लिए एक नया कानून लाने हेतु सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।
पिछले सत्र के दौरान मैच फिक्सिंग (Match Fixing) की कई घटनाएं सामने आई थीं। कई घटनाओं में गेंदबाजी और बल्लेबाजी के संदिग्ध पैटर्न सामने आए थे। मैच के दौरान खिलाड़ियों को वाइड गेंदें फेंकते हैं और मैच के परिणाम को प्रभावित करने के उद्देश्य से कई संदिग्ध बॉल को डालते हुए पाया गया था। इसके बाद बोर्ड ने एक जांच समिति का गठन किया था।
9 खिलाड़ियों पर लगाया प्रतिबंध
मैच फिक्सिंग (Match Fixing) से जुड़े अधिकांश खिलाड़ी 35 या उससे अधिक की आयु के थे, जिसकी इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने की संभावना बेहद कम थी। वहीं, जांच में आरोपी पाए गए खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और इस घटना में शामिल सभी लोगों पर क्रिकेट से प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
वहीं, बोर्ड बांग्लादेश की सरकार के साथ मिलकर मैच फिक्सिंग की रोकथाम के लिए एक नया कानून लागू करने पर विचार कर रही है, ताकि इस तरह के अपराध को रोका जा सके। बीसीबी के इंटीग्रिटी काउंसल, माहिम एम. रहमान ने कहा कि,
''बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के भीतर मैच फिक्सिंग (Match Fixing) और भ्रष्टाचार पर 900 पन्नों की रिपोर्ट के आधार पर बीपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इस साल की बीपीएल ऑक्शन में नौ क्रिकेटरों को प्रतिबंधित कर दिया है। अब ये खिलाड़ी इस ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।''
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया हुई DONE, सूर्या बाहर, नए कप्तान-उपकप्तान
12 फरवरी के बाद लागू हो सकता है नियम
भारत ने हाल ही में ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगा दिया था और इस तरह की गतिविधियों को अपराध घोषित कर दिया था। वहीं, अब बांग्लादेश भी इस तरह के कानून लाने पर विचार कर रही है। हालांकि, वर्तमान में इस तरह के कानून बांग्लादेश में थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि वहां राजनीतिक संकट मंडराया हुआ है।
स्थायी सरकार की बजाय वहां पर अस्थायी सरकार बांग्लादेश को चलाने की कोशिश कर रही है। जब तक वहां, स्थायी सरकार का गठन नहीं होता है, तब तक इस तरह का कानून बनना बेहद मुश्किल लग रहा है। मगर माना जा रहा है कि 12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव हो सकते हैं और चुनी हुई सरकार के सत्ता में आने के बाद इस तरह के कानून बनाया जा सकता है।
Tagged:
match fixing Bangladesh Cricket Board Bangladesh Premier Leagueऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर