IPL में फिक्सिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़े जा चुके ये 8 खिलाड़ी, BCCI ने हमेशा के लिए लगाया आजीवन प्रतिबंध

Published - 19 Mar 2026, 12:39 PM | Updated - 19 Mar 2026, 12:40 PM

IPL

IPL: आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के कई सनसनीखेज मामले सामने आए हैं, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका कर दिया है। आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी लीग माना जाता है, लेकिन यह भी फिक्सिंग से अछूती नहीं रही है। आईपीएल इतिहास (IPL) में आठ ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जो कि फिक्सिंग के मामले में फंसे हैं।

इस लिस्ट में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ का नाम भी शामिल हैं, जो कि भारतीय टीम के साथ मिलकर साल 2007 का टी20 विश्व कप अपने नाम कर चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन से प्लेयर्स फिक्सिंग लिस्ट में शामिल हैं, जिनपर बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगाया है।

IPL: एस श्रीसंत पर लगा था बैन

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का नाम आईपीएल 2013 (IPL) के स्पॉट फिक्सिंग सामने आया था। श्रीसंत पर आरोप था कि उन्होंने तौलिए का इस्तेमाल करके सट्टेबाजों को संकेत दिए थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनपर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने उनपर लगा आजीवन प्रतिबंध हटा दिया था। बता दें कि, एस. श्रीसंत उस समय राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे।

अजीत चंडीला पर लगा था बैन

आईपीएल 2013 (IPL) में अजीत चंडीला राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे। उनपर आरोप था कि सट्टेबाजों के साथ उन्होंने एक ओवर में 14 या उससे अधिक रन देने का सौदा किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने पहले उनपर आजीवन प्रतिबंध लगाया, लेकिन बाद में 2023 में इसको कम कर दिया गया था।

अंकित चव्हाण पर लगे थे आरोप

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अंकित चव्हाण भी साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स (IPL) का हिस्सा थे। उनपर एक ओवर में जानबूझकर रन लुटाने का आरोप लगे थे। इसके बाद बीसीसीआई ने उनके ऊपर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।

अमित सिंह बने थे बिचौलिए

आईपीएल 2013 (IPL) स्पॉट फिक्सिंग मामला सामने आने के बाद सभी चौंक गए थे। अमित सिंह पर आरोप थे कि वह इस फिक्सिंग सट्टेबाजों और खिलाड़ियों के बीच बिचौलिए का कार्य कर रहे थे। बता दें कि, अमित सिंह राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी और गुजरात के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला करते थे।

टीपी सुधींद्र पर लगा था बैन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का स्पॉट फिक्सिंग मामले सामने आने से पहले एक न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया था, जिसके बाद कई खिलाड़ियों पर बीसीसीआई ने बैन लगाया था। इस लिस्ट में डेक्कन चार्जर्स के पूर्व तेज गेंदबाज टीपी सुधींद्र का नाम भी शामिल है, जिनपर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था।

शलभ श्रीवास्तव पर पांच साल का बैन

किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज शलभ श्रीवास्तव का नाम भी स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया था। इसके बाद शलभ श्रीवास्तव को पांच साल का बैन कर दिया गया था। बता दें कि, शलभ यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेला करते थे।

IPL से बाहर हुए पैट कमिंस की कौन लेगा जगह? जानें रिप्लेसमेंट प्लेयर का नाम

मोहनीश मिश्रा का नाम आया था सामने

न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में मोहनीश मिश्रा का नाम भी सामने आया था, जो कि पुणे वॉरियर्स और डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके हैं। मोहनीश पर सट्टेबाजों के साथ सौदा करने का आरोप था, जिसके बाद बाद उनपर एक साल का प्रतिबंध लगा था।

अमित यादव पर 1 साल का बैन

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले अमित यादव का नाम भी स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया था, जिसके बाद उनपर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। अमित गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेला करते थे। बता दें कि, अमित को साल 2012 में दो पत्रकारों ने खेल एजेंसी के सदस्य बनकर उन्हें अवैध प्रस्ताव दिए थे, जिसके बाद वह कथित तौर पर इस जाल में फंस गए थे।

इस गेंदबाज ने IPL में किया था अजीब कारनामा, 2 बॉल पर ही चटका डाली हैट्रिक, फिर BCCI ने हमेशा के लिए किया बैन

Tagged:

bcci ipl Ankeet Chavan Ajit Chandila
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com