भारत के लिए 2024 टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे ये 7 खिलाड़ी, लेकिन 2026 विश्व कप से किए गए दरकिनार

Published - 21 Dec 2025, 09:25 AM | Updated - 21 Dec 2025, 09:28 AM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर (शनिवार) को मुंबई में कर दिया गया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान स्क्वाड की घोषणा की, जबकि इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी यहां मौजूद रहे।

हालांकि, भारत के लिए साल 2024 में विश्व कप खेलने वाले सात खिलाड़ी ऐसे भी थे, जिन्हें विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के स्क्वाड में दरकिनार कर दिया गया। आगामी टी20 विश्व कप 2026 से पहले बीसीसीआई का यह काफी बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

2024 में भारत ने जीता था खिताब

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की मेजबानी में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का खिताब जीता था। टीम इंडिया ने खिताबी मैच में साउथ अफ्रीका को पटखनी दी थी और खिताब अपने नाम किया था।

यह टूर्नामेंट उस समय संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज की सहमेजबानी में खेला गया था। हालांकि, विश्व कप जीतने के बाद तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने तुरंत टी20 प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी थी। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर वह तीनों चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

डेढ़ साल में बदल गया स्क्वाड

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने 29 जून 2024 को फाइनल मैच जीता था, लेकिन डेढ़ साल बाद दोबारा चुनी गई टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम में सात खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पिछले स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन इस बार उन्हें मौका नहीं मिला है। जहां इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा शामिल थे, लेकिन वह टी20 प्रारूप में संन्यास ले चुके हैं।

जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और प्रारंभिक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। इनकी जगह बीसीसीआई ने उन प्लेयर्स पर दांव खेला है जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

4 खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप में जगह करते थे डिजर्व, लेकिन कोच गंभीर की जालसाजी से नहीं मिली टीम में जगह

क्यों सिराज-जायसवाल को किया गया बाहर?

प्रारंभिक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में विपक्षी टीमों पर जमकर बरसा था, लेकिन इसके बावजूद उनका चयन विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए नहीं किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान अगरकर ने कहा था कि वह एक ऐसे टॉप ऑर्डर प्लेयर को स्क्वाड में शामिल करना चाहते थे विकेटकीपिंग भी कर सके और यही कारण है कि ईशान और संजू का चयन किया गया।

यशस्वी के अलावा मोहम्मद सिराज को भी आगामी टूर्नामेंट (T20 World Cup) से बाहर कर दिया गया। सिराज की जगह हर्षित राणा पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है। इनके अलावा पिछला विश्व कप खेलने वाले ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल भी स्क्वाड में अपनी जगह नहीं बचा सके। जहां चहल काफी लंबे समय से घरेलू प्रतियोगिताओं से बाहर हैं तो पंत का फॉर्म भी उनका साथ नहीं दे रहा है।

T20 World Cup 2026 के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)

भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम देखते हुए समझ से परे हैं चयनकर्ताओं के ये 3 फैसले

Tagged:

shubman gill team india T20 World Cup
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

7 फरवरी 2026।

8 फरवरी 2026 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com