भारत देश से ताल्लुक रखते हैं ये 5 स्टार खिलाड़ी, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में विदेशी मुल्कों से खेलते आएंगे नजर
Published - 30 Jan 2026, 06:25 PM | Updated - 30 Jan 2026, 06:27 PM
Table of Contents
टी20 विश्व कप (T20 World Cup) 2026 का आगाज होने में मात्र 7 दिन रह गए हैं, भारत समेत 20 देश इस साल आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। सभी टीमें द्विपक्षीय टी20 सीरीज एक दूसरे देश के साथ खेल रही हैं। भारत का दौरा न्यूजीलैंड से चल रहा है और कल यानी 31 जनवरी को भारत न्यूजीलैंड के साथ आखिर मुकाबले खेलेगा। इस टी20 विश्व कप में भारतीय मूल के कई खिलाड़ी दूसरे देश के लिए खेलते दिखने वाले हैं। ज्यादातर खिलाड़ी न्यूजीलैंड की और से खेलते हुए दिखेंगे।
ईश सोढ़ी और रचिन रवींद्र T20 World Cup में कीवी टीम में
भारतीय मूल के चर्चित खिलाड़ियों में से एक ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड के लिए इस साल होने वाली टी 20 विश्व कप (T20 World Cup) में खेलते दिखेंगे। सोढ़ी फिलहाल भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में बतौर गेंदबाज टीम में शामिल हैं और आगे भारत के लिए योगदान देने को तैयार हैं।
ईश सोढ़ी बचपन में ही पाने पैरेंट्स के साथ भारत से ऑकलैंड शिफ्ट हो गए थे और उन्होंने स्कूली पढ़ाई भी काफी जल्दी छोड़ दी थी। इन्होंने पढ़ाई छोड़ने के बाद दीपक पटेल और मत हॉर्न से ट्रेनिंग ली और 20 साल की उम्र में न्यूजीलैंड टीम अपनी जगह बनाए। सोढ़ी ने टी 20 क्रिकेट में अब तक 136 मुकाबलों में 162 विकेट चटकाए हैं।
इस दौरान उनका इकोनॉमी आठ का रहा है। 31 अक्टूबर 1992 को जन्मे ईश सोढ़ी फिलहाल 33 साल के हो चुके हैं। इनके साथ धुरंधर बल्लेबाज रचित रवींद्र भी इस साल टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में न्यूजीलैंड के साथ खेलते नजर आने वाले हैं। 26 साल के रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में गिने जाने लगे हैं।
उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अंडर 19 विश्व कप में भी खेला था जिसके बाद धीरे धीरे वो सीनियर टीम में अपनी जगह पक्की कर 2023 विश्व कप जैसे बड़े इवेंट में हिस्सा किया। रचित भारतीय मूल के है लेकिन उनका जन्म न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में हुआ है।
केशव महाराज प्रोटियाज टीम में दिखाएंगे दम
भारतीय मूल का ये तीसरा खिलाड़ी साउथ अफ्रीका की टीम में दिखने वाला है। केशव महाराज का जन्म वैसे डरबन में हुआ था लेकिन उनके माता पिता भारत के रहने वाले थे। 1990 में जन्मा यह खिलाड़ी अब 35 साल को हो चुका है। खास बात ये है कि जिस दिन टी20 विश्व कप की शुरुआत होगी उसी दिन यानी सात फरवरी को केशव का जन्मदिन भी है।
इस खिलाड़ी ने अब तक 42 टी20I में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें 42 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। ये लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज 7.46 की इकोनॉमी से टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी की है। केशव महाराज आईपीएल के साथ साथ कई सारी लीग में हिस्सा ले चुके हैं। इस टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में इनका जलवा देखने को मिल सकता है।
रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल का जलवा, 87 गेंदों में 4-4-4 से सजाई लाजवाब पारी
दिलप्रीत बाजवा और आर्यन दत्त भी खेलेंगे T20 World Cup
भारतीय मूल के खिलाड़ी दूसरे देश में ज्यादा दिखते हैं जबकि भारत में किसी और देश के खिलाड़ी जल्दी नहीं दिखते। इसकी खास वजह भारत में जगह नहीं मिलना है या फिर पेरेंट्स के दूसरे देश में शिफ्ट हो जाने के कारण वो दूसरे देशों में खेलना पसंद करते हैं।
हालांकि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है और लगभग सभी देश में भारतीय मूल के खिलाड़ी मिल जाएंगे। भारतीय मूल के ऑलराउंडर दिलप्रीत बाजवा इस साल टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में कनाडा टीम के लिए खेलते दिखेंगे जबकि इनके नाम अब तक 17 टी 20 मैचों में 397 रन और मात्र एक विकेट दर्ज है।
इस सूची में दूसरे खिलाड़ी आर्यन दत्त हैं 22 साल का ये खिलाड़ी नीदरलैंड के लिए खेलता है। 6 फुट का यह खिलाड़ी जब ऑफस्पिन गेंदबाजी करता है तो बल्लेबाजों को समझने में परेशानी हो जाती है। इस टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में इन्हें नीदरलैंड की और से खेलते देखना दिलचस्प होगा।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका ने किया अपनी टीम का ऐलान, भारत के 8 खिलाड़ियों को दल में मिली जगह
Tagged:
T20 World Cup Indian Cricketersऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर