ODI World Cup 2027 नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये 5 बड़े स्टार, चयनकर्ताओं ने जगह देने से कर दिया मना
Published - 28 Mar 2026, 12:44 PM | Updated - 28 Mar 2026, 12:52 PM
भारतीय क्रिकेट टीम अपने अगले मिशन 2027 विश्व कप में जूट गई है। टीम इंडिया का पूरा ध्यान अब दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप 2027 (ODI World Cup 2027) पर है। बीसीसीआई ने अभी से उन खिलाड़ियों की पहचान करना शुरू कर दिया है जो अगले विश्व कप के मिशन का हिस्सा होंगे। इसी बीच कुछ चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं कि टीम के 5 बड़े खिलाड़ी शायद अगले ODI World Cup 2027 में नीली जर्सी में नजर नहीं आएंगे।
शमी और सूर्या के लिए उम्र बनी बाधा

मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट के दो ऐसे नाम हैं जिन्होंने अपने दम पर टीम को कई मैच जिताए हैं। हालांकि, वनडे विश्व कप 2027 (ODI World Cup 2027) तक शमी की उम्र 36 वर्ष से अधिक हो जाएगी।
पिछले कुछ समय से उनकी फिटनेस और चोटों ने चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड अब युवा तेज गेंदबाजों जैसे हर्षित राणा और मयंक यादव को तैयार करने पर ध्यान दे रहा है।
वहीं टी20 के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का वनडे करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2023 विश्व कप के बाद से उन्हें वनडे फॉर्मेट में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। चयनकर्ताओं का मानना है कि सूर्या का खेल छोटे फॉर्मेट के लिए ज्यादा बेहतर है और वनडे विश्व कप 2027 (ODI World Cup 2027) की योजना में वह फिलहाल फिट नहीं बैठ रहे हैं।
डेब्यू पर 6 विकेट, 175 रन... IPL हिस्ट्री के 5 करिश्माई रिकॉर्ड टूटना लगभाग नामुमकिन
ODI World Cup 2027 में संजू और अभिषेक की राह मुश्किल
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए वनडे टीम के दरवाजे लगभग बंद होते दिख रहे हैं। ऋषभ पंत की वापसी और केएल राहुल की निरंतरता के कारण संजू को टीम में जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।
चयनकर्ताओं ने संकेत दिए हैं कि वह भविष्य के लिए ईशान किशन और ध्रुव जुरेल जैसे युवाओं पर निवेश करना चाहते हैं। दूसरी ओर, युवा सनसनी अभिषेक शर्मा ने टी20 में अपनी धाक जमाई है, लेकिन वनडे फॉर्मेट में उन्हें अभी खुद को साबित करना बाकी है।
वनडे विश्व कप 2027 (ODI World Cup 2027) के लिए चयनकर्ताओं ने जिन 20 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की है, उसमें अभिषेक का नाम काफी पीछे चल रहा है। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी सेट होने के कारण अभिषेक के लिए राह आसान नहीं होगी।
CSK को लगा तगड़ा झटका! MS Dhoni ने छोड़ा IPL 2026, ये है असली कारण
वरुण चक्रवर्ती को लेकर क्या रणनीति होगी?
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भले ही घरेलू क्रिकेट और टी20 में वापसी की हो, लेकिन वनडे क्रिकेट की डिमांड अलग होती है। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की मौजूदगी में वरुण के लिए 50 ओवर के फॉर्मेट में जगह बनाना मुश्किल है।
वनडे विश्व कप 2027 (ODI World Cup 2027) के लिए बीसीसीआई की रणनीति स्पिन विभाग में अनुभव और वेरीएसन लाने की है, जिसमें वरुण फिलहाल प्राथमिकता नहीं हैं। बीसीसीआई के एक करीबी सूत्र के अनुसार, हम वनडे विश्व कप 2027 (ODI World Cup 2027) के लिए एक ऐसी टीम चाहते हैं जो लंबी अवधि तक साथ खेल सके।
कुछ सीनियर खिलाड़ियों का अनुभव जरूरी है, लेकिन फिटनेस और करंट फॉर्म से समझौता नहीं करना चाह रही बीसीसीआई। स्पष्ट है कि इन 5 सितारों के लिए अब वापसी का रास्ता काफी कठिन हो चुका है। भारतीय फैंस के लिए यह खबर भावुक करने वाली हो सकती है, लेकिन टीम के भविष्य के लिए यह कड़े फैसले जरूरी माने जा रहे हैं।
2027 मे होने वाली विश्व कप को भारत हर हाल में जीतना चाहेगी क्योंकि 2011 के बाद भारत कई विश्व कप के काफी करीब जाने के बाद लीग से बाहर हो गई है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर