फ्रेंचाइजियों को चूना लगा गए ये 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, करोड़ों रूपये लेकर अब IPL 2026 खेलने से कर रहे मना
Published - 20 Mar 2026, 01:31 PM | Updated - 20 Mar 2026, 01:37 PM
IPL 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने एक बार फिर भारतीय फ्रेंचाइजियों की नाक में दम कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के जैक एडवर्ड्स और चेन्नई सुपर किंग्स के नाथन एलिस जहां चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया के ये दिग्गज खिलाड़ियों ने भी फिटनेस का हवाला देकर शुरुआती मैचों से दूरी बना ली है। करोड़ों की बोली लगाने वाली टीमों के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
जैक एडवर्ड्स और नाथन एलिस IPL 2026 से बाहर

सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पर 3 करोड़ रुपये का दांव लगाया था, लेकिन पैर की चोट के कारण वह पूरे IPL 2026 से बाहर हो गए हैं।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवर्ड्स अब IPL 2026 मतलब इस पूरे सीजन में नजर नहीं आएंगे और वह सीधे अगले साल ही वापसी कर पाएंगे।
एडवर्ड्स के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स को भी बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके डेथ ओवर स्पेशलिस्ट नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे।
इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने से फ्रेंचाइजियों के पैसे और प्लानिंग दोनों पर पानी फिर गया है। टीमें अब इनके रिप्लेसमेंट के लिए बाजार में हाथ-पांव मार रही हैं।
संजू सैमसन या एमएस धोनी? अनिल कुंबले ने बताया CSK के उपकप्तान का नाम
स्टार्क, कमिंस और हेजलवुड ने भी बढ़ाई टेंशन
सिर्फ एडवर्ड्स और एलिस ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के बिग थ्री गेंदबाजों ने भी आईपीएल टीमों की नींद उड़ा दी है। दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस और आरसीबी के जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
पैट कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके चलते हैदराबाद ने इशान किशन को अपना स्टैंड-इन कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी टेस्ट मैचों के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए स्टार्क और हेजलवुड की फिटनेस पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है।
हैदराबाद के लिए यह दोहरी मार है क्योंकि उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों से बाहर हैं। कमिंस टी20 विश्व कप 2026 के शुरूआत में ही चोटील हो गए थे जिसके कारण वे विश्व कप का हिस्सा भी नहीं थे।
कमिंस-हेजलवुड के बाद मिचेल स्टार्क ने भी किया IPL 2026 से किनारा, खेलने को किया मना
विदेशी खिलाड़ियों की मनमानी से फ्रेंचाइजी नाराज
हर साल नीलामी में मोटी रकम लेने के बाद ऐन वक्त पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का नाम वापस लेना या चोटिल हो जाना अब एक ट्रेंड बन गया है। IPL 2026 में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
जैक एडवर्ड्स इस साल के एकमात्र अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी थे जिन्हें नीलामी में खरीदा गया था, लेकिन उनके बाहर होने से हैदराबाद का संतुलन बिगड़ गया है।
फ्रेंचाइजियों का मानना है कि खिलाड़ियों को अपनी उपलब्धता को लेकर अधिक स्पष्ट होना चाहिए। अब देखना होगा कि बीसीसीआई भविष्य में ऐसे खिलाड़ियों पर क्या कड़ा रुख अपनाता है।
सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 का अपना पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी, जिससे पहले उन्हें अपनी टीम का संयोजन दुरुस्त करना होगा।
Tagged:
IPL 2026 AUSTRALIAN PLAYER IN IPL AUSTRALIAN PLAYERS INJURED BEFORE IPLऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर