अभी गुमनाम हैं ये 4 खिलाड़ी, लेकिन IPL 2026 में तूफानी प्रदर्शन कर सीधे टीम इंडिया में करेंगे एंट्री

Published - 15 Mar 2026, 11:35 AM | Updated - 15 Mar 2026, 11:38 AM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का मंच युवा खिलाड़ियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. हर साल इस लीग से कुछ ऐसे खिलाड़ी निकलकर आते हैं, जो पहले गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे. लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से रातों-रात IPL स्टार बन जाते हैं. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी नजर आ सकते हैं.

जिन्हें अभी कोई नहीं पहचानता है. लेकिन उन्हें खेलने का मौका मिला तो, वह अपनी परफॉर्मेंस से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा सकते हैं. चलिए तो आगे जानते हैं कौन हो सकते हैं यह प्लेयर्स.....

IPL 2026 से चमक सकती है इन 2 खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026

इंडियन प्रीमियर ली 2026 में चार ऐसे खिलाड़ी हैं जिनपर सभी की नजरें रहने वाली है. फिलहाल, यह खिलाड़ी अभी गुमनाम है. लेकिन घरेलू क्रिकेट में इन युवाओं ने फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा है, तब ही उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिल रहा है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आकिब नबी का है. जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा है.

आकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है. वह घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं. प्यार से उन्हें स्विंग ऑफ सुल्तान भी कहा जाता है. रणजी 205-06 के फाइनल में उन्होंने 9 विकेट लेने के साथ नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 42 रन की तूफानी पारी खेली.

नबी की गति लगभग 125-135 किमी प्रति घंटा है, जो कि तेज न हो. लेकिन वह अपनी स्विंग और सटीक गेंदबाजी से विकेट लेने में एक्सपर्ट है. अब वह IPL 2026 में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को खुश कर सकते हैं.

कार्तिक शर्मा बनेंगे टीम इंडिया का फ्यूचर

कार्तिक शर्मा को आईपीएल 2026 के लिए CSK ने मिनी नीलामी में ₹14.20 करोड़ में खरीदा है. 30 लाख के बेस प्राइस वाले इस अनकैप्ड खिलाड़ी पर फ्रेंचाइजी ने भारी-भरकम बोली लगाई है. कार्तिक को भविष्य में टीम इंडिया का सितारा भी माना जा रहा है. उन्होंने अंडर-14, अंडर-16 खेला है. साथ ही युवा खिलाड़ी अंडर-19 राजस्थान की टीम का कप्तान भी रह चुका है.

कार्तिक की खासियत है कि वह डेथ ओवरों में बड़े शॉट्स लगाते हैं, और फिनिशर के रूम में टीम के लिए मैच जीताऊ पारियां खेलत हैं. ऐसे में IPL 2026 के जरिये उन्हें इंडिया में एंट्री मिल सकती है.

अब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी नहीं, इस स्टेडियम में खेला जाएगा IPL 2026 का फाइनल मुकाबला

जडेजा का रिप्लेसमेंट प्रशांत वीर

प्रशांत वीर को IPL 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ 20 लाख रुपये की बड़ी रकम में टीम में शामिल किया है. उनके यूपी टी20 लीग में प्रदर्शन से खुश होकर CSK मेहरबान हुई थी. 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी एक ऑलराउंडर प्लेयर है जो कि बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी माहिर है.

यूपी टी20 लीग और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रशांत वीर को रवींद्र जडेजा का विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. अगर वह जडेजा की भरपाई करने में सफल रहते हैं तो टीम इंडिया में उनका खेलना तय है.

SRH का बल्लेबाज IPL में निखरेगा

वहीं, सलील अरोरा का काव्या मारन की टीम SRH ने 1.50 cr में खरीदा है. 23 साल का बैटर टी-20 मैचों में 197.25 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करता है. साथ ही विकेटकीपिंग में भी आगे है. सिर्फ T20s 9 मैचों में सलील ने 359 रन बनाए हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगर वह इसी फॉर्म के साथ IPL 2026 में रन बनाते हैं तो बहुत जल्द टीम इंडिया में खेलते हुए दिखाई देंगे.

IPL 2026 के बॉटम पर रहेगी ये टीम, ऑक्शन में अनाप-शनाप खरीद से करवा चुकी अपना बंटाधार

Tagged:

team india IPL 2026 Prashant Veer Kartik Sharma Aqib Nabi Salil Arora
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

28 मार्च को

1.50 करोड़ में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com