टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते ये 4 दिग्गज खिलाड़ी, उम्र नहीं देगी आगे खेलने की इजाजत

Published - 01 Feb 2026, 04:09 PM | Updated - 01 Feb 2026, 04:30 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी क्रिकेट का महासंग्राम 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया गत विजेता के तौर पर हिस्सा लेने वाली है तो भारत के अलावा अन्य 19 टीमें भी टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी। बता दें कि, आईसीसी ने 20 टीमों को पांच-पांच के ग्रुप में बांटा गया है।

लेकिन इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। अब इस टूर्नामेंट (T20 World Cup) के बाद इन चार खिलाड़ियों की उम्र उन्हें आगे खेलने की इजाजत बिल्कुल नहीं देगी।

अफगानिस्तान का ये दिग्गज कहेगा अलविदा

T20 World Cup

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में हिस्सा लेने जा रहे हैं। 41 वर्षींय मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के लिए 2010 से टी20 इंटरनेशनल खेल रहे हैं, लेकिन अब उनका ये आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है।

दरअसल, बढ़ती उम्र और गिरते फॉर्म के कारण नबी स्वयं रिटायरमेंट का फैसला ले सकते हैं, ताकि भविष्य में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सके। बता दें कि नबी ने अफगानिस्तान के लिए 148 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 137 पारियों में उन्होंने 7 अर्धशतक के साथ 2430 रन बनाए हैं, जबकि इस दौरान उन्होंने 104 विकेट भी झटके हैं।

T20 World Cup: मोहम्मद नदीम भी कह देंगे अलविदा

ओमान की ओर से टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में प्रतिनिधित्व कर रहे मोहम्मद नदीम के लिए भी यह उनके करियर का अंतिम आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है। 43 साल के हो चुके नदीम साल 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी टी20 पारी की शुरुआत की थी और अब तक टीम की जीत में अपना योगदान देते नजर आते हैं।

नदीम ने ओमान के लिए 70 टी20 मैचों में 768 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है। वहीं, 59 पारियों में नदीम ने 40 बल्लेबाजों का शिकार किया है।

रोएलॉफ वैन डेर मेरवे ले सकते हैं संन्यास

नीदरलैंड्स के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले रोएलॉफ वैन डेर मेरवे के करियर का ये अंतिम टी20 विश्व कप (T20 World Cup) हो सकता है। मेरवे ने नीदरलैंड्स के लिए डेब्यू से पहले साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन 2015 में उन्होंने नीदरलैंड्स के लिए खेलने का फैसला किया।

41 साल के हो चुके मेरवे ने नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका का मिलाकर कुल 67 टी20 मैच खेले हैं, जिसकी 65 पारियों में उन्होंने 74 विकेट झटके हैं। वहीं, बल्ले से उन्होंने 561 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है।

भारत-पाक मुकाबले में गरमाया माहौल, अंडर-19 कप्तान आयुष महात्रे ने नहीं किया हैंडशेक

ग्लेन मैक्सवेल भी कहेंगे अलविदा

ऑस्ट्रेलिया के 37 वर्षींय ग्लेन मैक्सवेल के लिए भी यह आखिरी टी20 टूर्नामेंट माना जा रहा है, जिसके बाद वह भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। मैक्सवेल ने इससे पहले वनडे प्रारूप में रिटायरमेंट की घोषणा की थी, ताकि वह अपना ध्यान टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में केंद्रित कर सके।

लेकिन इस टूर्नामेंट के बाद वह संन्यास लेकर अपने फैंस को मायूस कर सकते हैं। बता दें कि, मैक्सवेल चाहेंगे कि वह विश्व कप 2026 (T20 World Cup) की ट्रॉफी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहें, और यही कारण है कि वह अपने बल्ले और गेंद के दम पर कंगारुओं को जीत दिलाना चाहेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप की पूरी हिस्ट्री, कौन सी टीम कितनी बार बनी चैंपियन? जानें किसका रहा इस टूर्नामेंट में दबदबा

Tagged:

Glenn Maxwell T20 World Cup mohammad nabi cricket news
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com