इन 4 खूबसूरत हसीनाओं ने भारत को किया था शर्मिंदा, देश-धर्म के खिलाफ जाकर पाकिस्तानी क्रिकेटरों से रचाई शादी
Published - 18 Feb 2026, 11:51 AM | Updated - 18 Feb 2026, 11:52 AM
Table of Contents
Pakistani Cricketers: भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते भले ही राजनैतिक तौर पर खराब हो, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब कई भारतीय अभिनेत्रियों का दिल पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए धड़क चुका है. इन हसीनाओं ने ना सिर्फ प्यार किया बल्कि दुश्मनी को भूलकर पाक खिलाड़ियों (Pakistani Cricketers) से शादी भी रचाई.
चलिए तो आगे जानते हैं ऐसी ही चार चर्चित जोड़ियों के बारे में. जिनका प्यार भारत-पाक की सहरदें भी कम नहीं कर पाई.
भारतीय मूल की इन हसीनाओं ने Pakistani Cricketers से शादी
1. शोएब मलिक-सानिया मिर्जा

लिस्ट में पहला नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Pakistani Cricketers) और सानिया मिर्जा का नाम है. दोनों की शादी 2010 में हुई थी. यह शादी भारत-पाक ही हाई प्रोफाइलों में से एक थी. जिस वजह से दोनों के रिश्ते पर जबरदस्त मीडिया करवेज भी देखने को मिली. हालांकि, सानिया और शोएब का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला.
दोनों ने आपसी सहमति से 2024 को तलाक ले लिया. जितना दोनों का रिश्ता चर्चा में रहा, उतना ही इनका अलागव सुर्खियों में छाया रहा. एक्स कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान है.
2. मोहसिन खान-रीना रॉय
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री का दिल पाकिस्तानी ओपनर मोहसिन खान के लिए धड़क चुका है. दोनों की शादी साल 1993 में हुई थी. निकाह के बाद रीना भारत छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी. साथ ही उन्होंने फिल्मों से भी दूरी बना ली थी.
इसके बावजूद उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और आखिरकार उन्होंने अलग होने का फैसला किया. रीना रॉय की मोहसिन खान (Pakistani Cricketers) से एक बेटी भी है जन्नत. जिसे एक्ट्रेस तलाक के बाद पाकिस्तान से भारत अपने साथ ले आईं.
3. हसन अली-शामिया आरजू
भारतीय मूल की सामिया आरजू ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली (Pakistani Cricketers) से दुबई में निकाह किया था. दोनों ने 20 अगस्त 2019 को एक-दूसरे का हाथा थामा था. सामिया हरियाणा के पलवल जिले की रहने वाली हैं, उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियर में अपनी पढ़ाई पूरी की है. इसरे बाद सामिया दुबई में एयर अमीरात के साथ काम करने लगी थी.
इस दौरान ही उनकी मुलाकात पाकिस्तानी खिलाड़ी (Pakistani Cricketers) से हुई थी. अब दोनों की दो बेटियां हैं, हेलेना और हेजल, और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.
KKR से अलग होंगे गंभीर! 2027 वर्ल्ड कप के बाद इस फ्रेंचाइजी के बन रहे नए हेड कोच
4. जहीर अब्बास-रीता लूथरा
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जहीर अब्बास और भारतीय मूल की रीता लूथरा का रिलेशनशिप भी भारत-पाक की सीमा के पार पनपा. दोनों ने साल 1998 में शादी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात 1980 में इंग्लैंड में हुई थी. हालांकि, निकाह के बाद रीता ने धर्म परिवर्तन कर लिया था. जिसके बाद उनका नाम रीता से समीना अब्बास हो गया. दिलचस्प बात यह है कि जहीर ने रीना से दूसरी शादी की थी. उन्होंने रीना के प्यार में पड़ने के बाद पहली पत्नी नसरीन को तलाक दे दिया था.
Tagged:
PAKISTAN TEAM India pakistan PAK vs IND Pakistani Cricketersऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर