टीम इंडिया के ये 4 क्रिकेटर हैं काफी हैंडसम एंड रिच, लुक्स में लगते हॉलीवुड हीरोज जैसे

Published - 20 Mar 2026, 03:42 PM | Updated - 20 Mar 2026, 03:45 PM

Team India

Team India: हाल ही में संपन्न नमन अवार्ड आपने देखा होगा जिस तरह से टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी का लुक था उसे देखकर कोई भी फिदा हो सकता है। स्टाइल और लाइफस्टाइल के मामले में भी वे किसी ग्लोबल आइकन से कम नहीं हैं।

भारतीय क्रिकेटर्स की लोकप्रियता आज के समय में बॉलीवुड सितारों और हॉलीवुड हीरोज को टक्कर दे रही है। बेहतरीन फिटनेस, डैशिंग लुक्स और करोड़ों की कमाई के साथ ये खिलाड़ी युवाओं के रोल मॉडल बन चुके हैं।

विराट कोहली के लुक्स और फिटनेश पर हर कोई फिदा

Virat Kohli

जब बात लुक्स की हो तो विराट कोहली के आगे कई बॉलीवुड हीरो भी फेल है। विराट कोहली के कायल कई सुंदर हिरोईन है जो उनके नाम पर किसी भी बॉलीवुड सितारों को ठुकरा दे।

कोहली न केवल टीम इंडिया (Team India) के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं, बल्कि वह दुनिया के सबसे अमीर एथलीट्स की सूची में भी शामिल रहते हैं।

उनके शार्प फीचर्स और टैटूज उन्हें एक हॉलीवुड सुपरस्टार जैसा लुक देते हैं। इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोअर्स और लग्जरी कारों के कलेक्शन के साथ कोहली एक बेमिसाल इमेज रखते हैं। प्यूमा और रॉग्न जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ उनके कोलैबोरेशन उनके रूतबे को और बढ़ाते हैं।

Team India के पोस्टर बॉय शुभमन गिल

युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट का सबसे हैंडसम खिलाड़ी माना जाता है। गिल की सादगी और उनकी किलर स्माइल पर लाखों फैंस फिदा हैं।

उनकी कद-काठी और ड्रेसिंग सेंस उन्हें किसी मॉडल या हॉलीवुड एक्टर की तरह दिखाता है। महज 26 साल की उम्र में गिल ने विज्ञापनों और बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के जरिए काफी संपत्ति जमा कर ली है।

टीम इंडिया (Team India) के इस प्रिंस की लोकप्रियता मैदान के बाहर भी उतनी ही है जितनी मैदान के अंदर, और वह कई बड़े फैशन मैगजीन्स के कवर पेज पर भी नजर आ चुके हैं। हाल के नमन अवार्ड में इनके लुक को देख कर हर कोई हैरान था।

कमिंस-हेजलवुड के बाद मिचेल स्टार्क ने भी किया IPL 2026 से किनारा, खेलने को किया मना

पंजाब का गबरू और नया स्टाइल आइकन अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार और टीम इंडिया (Team India) के उभरते हुए खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ अभिषेक अपने चॉकलेटी लुक्स और कूल एटीट्यूड के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उनका ड्रेसिंग स्टाइल किसी हॉलीवुड टीनएज सुपरस्टार की तरह वाइब्रेंट और ट्रेंडी है जो आज के युवा को काफी पसंद आ रहा है।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उनके पास विज्ञापनों की लाइन लग गई है, जिससे उनकी नेट वर्थ में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वह युवाओं के बीच अब एक बड़े स्टाइल आइकन बनकर उभरे हैं।

कमिंस-एडवर्ड्स के बाहर होने के बाद भी घातक लग रही SRH की प्लेइंग इलेवन, नंबर-11 तक एक से बढ़कर एक मैच विनर्स

हार्दिक पांड्या का रॉकस्टार' लाइफस्टाइल और स्वैग

हार्दिक पांड्या को भारतीय क्रिकेट का रॉकस्टार कहा जाता है। उनका लुक और एटीट्यूड काफी हद तक हॉलीवुड के पॉप स्टार्स या एक्शन हीरोज से मिलता-जुलता है।

हार्दिक अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को फ्लॉन्ट करने से कभी पीछे नहीं हटते। करोड़ों की पाटेक फिलिप घड़ियाँ और आलीशान विला उनकी अमीरी की कहानी बयां करते हैं।

आईपीएल और नेशनल टीम में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत वह आज विज्ञापन की दुनिया के भी चहेते बन चुके हैं। हार्दिक का आत्मविश्वास और उनका अनोखा हेयरस्टाइल हमेशा ट्रेंड में रहता है।

इससे पहले इंटरनेट पर एक बात की चर्चा काफी ज्यादा हो रही थी जिसमें बताया जा रहा था कि टीम इंडिया (Team India) के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक को तालाक के बावजूद करोड़ों की गाड़ी गिफ्ट की है।

Tagged:

shubman gill Virat Kohli team india abhishek sharma hardik pandya FOUR HANDSOME CRICKETER OF INDIA
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com