भारत की ODI टीम में भी जगह डिजर्व करते हैं टी20I के ये 3 खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर ने किया हुआ है बाहर

Published - 24 Jan 2026, 10:07 AM | Updated - 24 Jan 2026, 01:07 PM

India

भारत (India) फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20I सीरीज खेल रहा है, जिसमें नागपुर में हुए पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली है। आज भारत इस सीरीज का दूसरा मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेलने जा रहा है।

इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो वनडे में भी परफेक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेल सकते हैं, लेकिन भारतीय टीम (India) के हेड कोच उन्हें मौका नहीं दे रहे हैं। हालांकि, आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए इन खिलाड़ियों को चोटिल होने से भी बचाया जा रहा है।

India विश्व कप 2026 की तैयारी में

भारतीय टीम (India) आगामी टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी में लगी हुई है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट सभी प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए है। भारतीय टीम के चयनकर्ता और कोच इस वक्त कोई भी जोखिम उठाने से बचना चाहेंगे। लेकिन बीसीसीआई के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वनडे मुकाबले में हार से निजात कैसे पाएं। टीम पिछले कुछ समय से लगातार हार का सामना कर रही है, जो टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बन चुका है।

ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय टीम के पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन मैनेजमेंट उन्हें मौका नहीं दे रही है। आपको बता दें कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के बाद, सात फरवरी से टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला यूएसए से खेलेगी।

ODI में खेल सकते हैं ये तीन खिलाड़ी

भारतीय टी20 टीम की रीढ़ कहे जाने वाले अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ऐसे खिलाड़ी हैं जो न केवल वनडे टीम को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि टीम को एकतरफा जीत दिलाने के काबिल हैं। फिलहाल ये तीनों खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड का हिस्सा हैं और टीम मैनेजमेंट इन्हें किसी और फॉर्मेट का जिम्मा नहीं देना चाहती है। हो सकता है भारतीय टीम (Team India) के मुख्य चयनकर्ता टी20 विश्व कप के बाद इन्हें वनडे क्रिकेट में आजमाएं।

आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हुए लगभग 190 के स्ट्राइक रेट से खेलते हैं, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए आम बात नहीं है। अगर यह खिलाड़ी भारत के लिए वनडे टीम में शामिल होता है, तो टीम को एक बेहद आक्रामक और मजबूत बल्लेबाज मिल सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर सकता ये बूढ़ा खिलाड़ी, अब फॉर्म भी नहीं दे रही साथ

अक्षर और वरुण India के लिए वनडे में ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं

अगर टीम में किसी ऐसे खिलाड़ी की बात करें जो कभी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता है, तो वो वरुण चक्रवर्ती हो सकते हैं। वरुण ने टी20 में भारत (India) के लिए भले ही देर से योगदान देना शुरू किया हो, लेकिन उनके आगे किसी भी बल्लेबाज का बल्ला ज्यादा देर तक खुलकर नहीं चल सकता। वरुण टी20 फॉर्मेट में ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी गेंदबाजी इकोनॉमी रेट 7 से कम है।

भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को जब भी विकेट की जरूरत होती है, वह बेहिचक वरुण को गेंद थमाते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में भारत को संभालने के काबिल यह खिलाड़ी वनडे टीम में जगह न मिलना एक तरह की नाइंसाफी है।

वहीं अक्षर पटेल न केवल अपनी गेंद से बल्कि बल्ले से भी टीम के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठा सकते हैं। गुजरात के इस खिलाड़ी ने अब तक बल्ले से टीम को कई मुकाबलों में जीत का स्वाद चखाया है। इस लेफ्ट आर्म स्पिनर को वनडे टीम में जडेजा की जगह मिलने की प्रबल संभावना है।

6,6,6,6,6,6,6,6..... रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का तूफान, 227 रनों की ऐतिहासिक पारी से मचाया कोहराम

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

दुबई में

1909 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com