न्यूजीलैंड वनडे सीरीज खेले ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं वर्ल्ड कप 2027 से बाहर, अजीत-गौतम नहीं देंगे अब मौका
Published - 18 Jan 2026, 02:39 PM | Updated - 18 Jan 2026, 02:46 PM
Table of Contents
World Cup 2027: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैच की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। श्रृंखला के लिहाज से यह मैच काफी अहम होने वाला है, क्योंकि जो भी टीम ये मैच जीतने में सफल होगी वही ट्रॉफी उठाएगी। ऐसे में प्रशंसकों को आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
लेकिन, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेल रहे तीन ऐसे खिलाड़़ी भी हैं जो आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 से बाहर हो जाएंगे, क्योंकि कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर अब इन तीन खिलाड़ियों तो मौका नहीं देंगे। बता दें कि, आईसीसी वनडे विश्व कप साल 2027 (World Cup 2027) में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है।
नीतीश रेड्डी का खेलना मुश्किल
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय युवा हरफनमौला खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी को स्क्वाड में शामिल किया है, लेकिन उनका आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 (World Cup 2027) में खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है। दरअसल, अभी तक कोच गौतम गंभीर रेड्डी को कई मौके दे चुके हैं, लेकिन गेंद और बल्ले दोनों डिपार्टमेंट में वह फ्लॉप ही रहे हैं। ऐसे में रेड्डी की जगह हार्दिक पंड्या को बतौर ऑलराउंडर खेलने का मौका मिल सकता है, जो कि टीम प्रबंधन की पहली पसंद रहने वाले हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा हो जाएंगे बाहर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को कोच गौतम गंभीर बतौर तेज गेंदबाज लगातार मौके दे रहे हैं, लेकिन कृष्णा हर मैच में 6 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटा रहे हैं, जिसका खामियाजा भारतीय टीम को हार से भुगतना पड़ रहा है। प्रसिद्ध ने भारत के लिए खेले 23 मैचों में 40 विकेट लिए हैं, लेकिन इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6 से ऊपर का है।
वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले शुरुआती दो मैचों में उन्होंने तीन विकेट लिए थे, लेकिन वहां भी वह महंगे साबित हुए थे, जिसके कारण उन्हें इंदौर वनडे से ड्रॉप कर दिया गया। बता दें कि, अगर प्रसिद्ध अगर अपनी इस कमी पर कार्य नहीं करेंगे तो उनका आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 (World Cup 2027) खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है।
आयुष बदोनी भी रहेंगे World Cup 2027 से बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद आयुष बदोनी को अंतिम 15 में शामिल किया गया था। लेकिन दोनों मैचों में वह सिर्फ बेंच पर ही नजर आए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आयुष को वनडे विश्व कप 2027 (World Cup 2027) के लिए भी स्क्वाड में नहीं चुना जाएगा।
दरअसल, वर्तमान समय में बदोनी की जगह भारतीय स्क्वाड में बनती नजर नहीं आ रही है और माना जा रहा है कि बदोनी को टीम इंडिया में खेलने के लिए अभी 3 से 4 साल का और इंतजार करना पड़ सकता है, जिसके बाद ही उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है। लेकिन उससे पहले उनका खेलना बेहद मुश्किल है।
ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा, 15 के 15 बैचलर खिलाड़ियों को मिली जगह
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर