टी20 वर्ल्ड कप में धूम मचाने वाले ये 3 खिलाड़ी IPL 2026 में करेंगे वाइल्डकार्ड एंट्री, चोटिल खिलाड़ियों को करेंगे रिप्लेस
Published - 22 Feb 2026, 07:29 PM | Updated - 22 Feb 2026, 07:32 PM
Table of Contents
T20 World Cup: टी20 पुरुष विश्व कप 2026 में धूम मचाने वाले तीन खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 में वाइल्डकार्ड के तहत एंट्री मिल सकती है। अगर टूर्नामेंट में कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो फिर उनकी जगह इन्हीं प्लेयर्स को रिप्लेसमेंट के तौर पर फ्रेंचाइजी अपने दल में शामिल करेगी।
बता दें कि, इन खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन मे कोई खरीदार नहीं मिला था, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के बड़े मंच पर अपने प्रदर्शन से इन खिलाड़ियों ने तहलका मचा दिया है और अब फ्रेंचाइजियों की नजरें भी इन खिलाड़ियों पर होगी, क्योंकि अगर कोई चोटिल होता है तो फिर उनकी जगह इनको रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया जा सकता है।
T20 World Cup: कुसल मेंडिस का फॉर्म शानदार
श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को आईपीएल 2026 (T20 World Cup) के मिनी ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था, लेकिन उनके हालिया प्रदर्शन को देखे तो वह काफी कमाल का रहा है। टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व कर रहे मेंडिस ने चार पारियों में 60.66 की दमदार औसत और 124.65 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 182 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।
बता दें कि, मेंडिस ने शुरुआती तीन मैचों में बैक टू बैक तीन अर्धशतक ठोककर श्रीलंका की जीत में अहम योगदान निभाया था। बता दें कि, अगर कोई विकेटकीपर बल्लेबाज चोटिल होता है तो उनकी जगह कुसल का बतौर रिप्लेसमेंट आना पक्का माना जा रहा है।
दासुन शनाका भी कर सकते हैं वापसी
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को उनके टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में शानदार प्रदर्शन के दम पर दोबारा आईपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है। बता दें कि, दासुन ने ओमान के खिलाफ अर्धशतक ठोका था।
जबकि गेंद से उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक विकेट चटकाया था। दासुन गेंद और बल्ले से काफी असरदार साबित हो सकते हैं। वह आईपीएल में निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ फ्रेंचाइजी को गेंदबाजी ऑप्शन भी उपलब्ध करवाते हैं। यही कारण है कि वह ऑलराउंडर के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हो सकते हैं।
Shikhar Dhawan की शादी में जमकर थिरके युजवेंद्र चहल, उनके कमर मटकाने का VIDEO हुआ वायरल
मुजीब-उर-रहमान भी बन सकते हैं रिप्लेस
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर मुजीब-उर भी आईपीएल 2026 (T20 World Cup) के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उनपर किसी भी फ्रेंचाइजी ने दांव नहीं लगाया था। लेकिन उनकी टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन के आधार पर उनको रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जा सकता है।
बता दें कि, मुजीब ने अफगानिस्तान की ओर से विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में 4 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने पांच बल्लेबाजों का शिकार किया था।
खास बात ये है कि इस दौरान उनको इकॉनमी रेट केवल 7.66 का था, जो कि इस प्रारूप में काफी बेहतर माना जाता है। उनके प्रदर्शन पर सभी फ्रेंचाइजियों ने पैनी नजर बनाए रखी होगी, ताकि अगर कोई उनकी टीम में स्पिनर चोटिल होकर बाहर होता है तो उनकी जगह मुजीब को साइन किया जा सके।
भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में क्यों फेल रहती है पाक टीम? शोएब अख्तर बताई सबसे बड़ी वजह
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर