न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ये 3 खिलाड़ी नहीं थे डिज़र्विंग, फिर भी कोच गंभीर की मेहरबानी से मिली एंट्री

Published - 04 Jan 2026, 10:39 AM | Updated - 04 Jan 2026, 01:09 PM

New Zealand ODI Series

New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने 3 जनवरी को स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कीवियों के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में शुभमन गिल को कप्तान बनाया है तो स्प्लीन इंजरी से वापसी कर रहे हैं।

लेकिन उनके नाम के आगे स्टार लगा हुआ है, जिसका अर्थ है कि उनको अभी तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम से हरी झंडी नहीं मिली है और जब तक मेडिकल टीम की रजामंदी नहीं मिलती, तब तक उनका टूर्नामेंट में खेलना बेहद मुश्किल है। लेकिन तीन ऐसे खिलाड़ी भी स्क्वाड में शामिल किए गए हैं, जिसको सिर्फ कोच गंभीर की मेहरबानी से लिया गया है, क्योंकि प्रदर्शन के नाम पर ये तीनों खिलाड़ी सिर्फ फ्लॉप ही रहे हैं।

ऋषभ पंत को मिली जगह

भारतीय टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चयनकर्ताओं ने वनडे सीरीज (New Zealand ODI Series) के लिए स्क्वाड में चुना है। लेकिन पंत को साल 2025 में एक भी वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वह पूरे साल सिर्फ वनडे टीम में बेंच पर बैठे ही नजर आए थे।

जबकि विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी उनके बल्ले से अधिक प्रभावशाली पारियां देखने को नहीं मिली थी। पंत ने इस घरेलू प्रतियोगिता में 5 मैच खेले हैं, जिसमें दो अर्धशतक की मदद से 188 रन बनाए हैं। जबकि दूसरी ओर ध्रुव जुरेल इसी टूर्नामेंट में 379 रन, ईशान दो मैचों में 146 रन, जिसमें एक शतक शामिल है। लेकिन बावजूद इसके इन दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने नजरअंदाज कर दिया।

नीतीश कुमार रेड्डी को किया शामिल

भारतीय टीम के युवा हरफनमौला खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी को भी स्क्वाड (New Zealand ODI Series) में शामिल किया गया है, लेकिन रेड्डी के पिछले आंकड़ों पर नजर डाले तो वह बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करते हैं। रेड्डी ने अब तक खेले दो वनडे मैचों में भारत के लिए सिर्फ 27 रन बनाए हैं, जबकि बॉलिंग से वह एक भी विकेट नही चटका सके।

जबकि उनका इकॉनमी रेट भी इस दौरान 7.74 का रहा है। वहीं, रेड्डी हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेल रहे हैं, जहां पर अब तक खेले पांच मैचों में उन्होंने केवल एक अर्धशतक ठोका है तो गेंदबाजी में सिर्फ छह विकेट लिए हैं। लेकिन इसके बावजूद उनको वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, ऋतुराज बेवजह बाहर, ये 3 खिलाड़ियों की हुई वापसी

प्रसिद्ध कृष्णा पर मेहरबान कोच

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को कोच गौतम गंभीर की मेहरबानी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज (New Zealand ODI Series) का हिस्सा बनाया गया है। प्रसिद्ध ने भारत के लिए अभी तक 21 वनडे मैचों में 37 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.02 का रहा है।

इसके अलावा भारत में खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में प्रसिद्ध ने कर्नाटक की ओर से केवल दो मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने केवल एक विकेट अपने नाम किया था। लेकिन बावजूद इसके उन्हें स्क्वाड में चुना गया है। जबकि इसी प्रतियोगिता में 5 मैचों में 11 विकेट ले चुके मोहम्मद शमी को चयनकर्ताओं ने एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया।

New Zealand ODI Series में भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ये 4 खिलाड़ी थे सबसे बड़े दावेदार, लेकिन गंभीर-अगरकर ने कर दिया किनारे

Tagged:

team india Gautam Gambhir rishabh pant New Zealand ODI series
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

11 विकेट।

37 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com