टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे ये 3 खिलाड़ियों को 2028 T20WC में नहीं मिलेगी जगह, अब रहेंगे टीम इंडिया से बाहर
Published - 01 Mar 2026, 05:54 PM | Updated - 01 Mar 2026, 06:04 PM
Table of Contents
2028 T20WC: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने सफर की शुरूआत जीत से की थी. लेकिन धीरे-धीरे टूर्नामेंट जैसे बढ़ा, वैसे-वैसे भारतीय खिलाड़ियों की पोल खुलती गई. कुछ प्लेयर्स को छोड़ दे तो टूर्नामेंट में कई नामी क्रिकेटर्स का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है.
कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार को उनसे काफी उम्मीदें थी, लेकिन ब्लू जर्सी के खिलाड़ियों ने निराश किया. अब 2026 विश्व कप में परफॉर्मेस के कारण उनकी 2028 T20WC से छुट्टी तय है. चलिए तो आगे जानते हैं कौन हैं यह खिलाड़ी......
ये तीन खिलाड़ी होंगे 2028 T20WC से बाहर

1. रिंकू सिंह
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह से भारतीय फैंस को काफी उम्मीदें थी, वह बतौर फिनिशर टीम इंडिया की जीत में योगदानन देंगे. हालांकि, उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पांच पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए, जो कि उनकी नाकामयाबी की दास्तान बया कर रहे हैं.
अगर उनकी पांच पारियों का लेखा-जोखा देखें तो, उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ 6 (3), पाकिस्तान के खिलाफ 11 (4) नामीबिया के खिलाफ 1 (6), और अमेरिका के खिलाफ 6 (14) रन बनाए.
वहीं, टूर्नामेंट के बीच उनके पिता का निधन हो गया. जिस वजह से उनके लिए यह वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने सा नहीं रहा. अब यह माना जा रहा है कि रिंकू सिंह का 2028 T20WC से बाहर होना तय है. चयनकर्ता उन्हें बड़े मंच पर दूसरा मौका नहीं देंगे.
2. वाशिंगटन सुंदर
टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 अच्छा साबित नहीं हुआ है. पहले वो चोटिल हुए, उसके बाद उन्होंने कमबैक भी किया. लेकिन सुंदर कोई कारनामा नहीं कर पाए. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिलाने सुंदर को खिलाने के लिए कोच गंभीर ने उपकप्तान अक्षर पटेल को ही टीम से बाहर कर दिया था.
जिसके बाद उनको आलोचनों का भी सामना करना पड़ा था. अफ्रीका के खिलाफ भारतीय ऑलराउंडर 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. उन्होंने 11 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बनाए थे.
जबकि गेंदबाजी में 2 ओवर में 17 रन लुटा दिए, और एक विकेट भी हासिल नहीं किया. नतीजन टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से शर्मनाक हार मिली. लिहाजा, इस प्रदर्शन के बाद वाशिंगटन सुंदर को सेलेक्टर्स 2028 T20WC में जगह देना नहीं चाहेंगे.
रिंकू सिंह के पिता के आखिरी शब्द हुए वायरल, अपने बेटे से कह गए 'हर बाप को....'
3. मोहम्मद सिराज
प्रमुख गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले मोहम्मद सिराज पर पिछले कुछ वक्त से चयनकर्ताओं का भरोसा चरमराया है. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी जगह नहीं मिली थी. लेकिन अचानक हर्षित राणा के चोटिल होने की वजह से उन्हें रातों-रात स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था. वह कोच गंभीर की पहली पसंद नहीं थे. हालांकि, हर्षित के जाने के बाद टीम में एक जगह खाली हो गई थी. वहीं, सिराज के पास भी खुद को दोबारा साबित करने का एक सुनहरा मौका था. लेकिन वह फायदा उठाने में विफल रहे.
हालांकि, उन्होंने 2026 विश्व कप के पहले मुकाबले में भारत के लिए 3 विकेट लिए. अब तक सिराज ने भारत के लिए 17 टी20i मैच खेले हैं. जिनमें उन्होंने 7.75 की इकॉनोमी से 17 विकेट चटकाए. इसके बावजूद उनका अगले 2028 T20WC से बाहर होना पक्का है. क्योंकि वह चयनकर्ताओं की पसंद नहीं थे. उन्हें हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था.
Read More: पाकिस्तानी फैन ने श्रीलंकाई समर्थक को जड़ दिया जोरदार तमाचा, हाथापाई का VIDEO वायरल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर