टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुने गए हैं ये 3 खिलाड़ी, लेकिन ओलंपिक गेम्स की टीम इंडिया में नहीं मिलेगी जगह
Published - 27 Dec 2025, 12:05 PM | Updated - 27 Dec 2025, 01:04 PM
Table of Contents
Team India: टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने 20 दिसंबर को स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। 7 फरवरी 2026 को विश्व कप का पहला मैच खेला जाना है, जबकि इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करते दिखेंगे।
लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों में 3 खिलाड़ी (Team India) ऐसे हैं जो साल 2028 में होने वाले ओलंपिक गेम्स का हिस्सा नहीं होंगे। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये तीन खिलाड़ी, जो नहीं खेलेंगे ओलंपिक गेम्स।
Team India के लिए सूर्या का ओलंपिक खेलना मुश्किल
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया (Team India) का कप्तान बनाया गया है, लेकिन यह उनके टी20 करियर का आखिरी टूर्नामेंट माना जा रहा है। सूर्यकुमार यादव इस समय 35 साल के हैं और जब यह टूर्नामेंट खेला जाएगा, उस समय उनकी आयु 38 साल की होगी।
यही कारण है कि सूर्या का ओलंपिक गेम्स में खेलना और स्वर्ण पदक जीतने का सपना, सिर्फ एक सपना बनकर ही रह सकता है। हालांकि, सूर्या उस समय तक रनों का अंबार लगाते रहते हैं तो चयनकर्ता उन्हें जरूर मौका दे सकते हैं।
संजू सैमसन भी नहीं आएंगे नजर
भारतीय टीम (Team India) के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का भी ओलंपिक गेम्स में खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है। दरअसल, बीसीसीआई संजू की जगह शुभमन गिल को टी20 स्क्वाड में फिट करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उन्हें इस प्रारूप में टीम इंडिया का अगला कप्तान भी माना जा रहा है।
अगर शुभमन गिल की बतौर कप्तान टीम इंडिया (Team India) के टी20 स्क्वाड में वापसी होती है तो यकीनन संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज का पद खाली करना होगा और इस स्थिति में उनका ओलंपिक गेम्स खेलना बेहद मुश्किल है। हालांकि, संजू इस समय केवल 31 वर्ष के हैं और ओलंपिक गेम्स 2028 तक उनकी उम्र 34 की होगी।
रिंकू सिंह कट सकता है पत्ता
बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह का ओलंपिक गेम्स के स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है। रिंकू सिंह ने भारत के लिए अभी तक 35 टी20 मैचों में 161.76 के स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।
हालांकि, गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद रिंकू को भारत के लिए खेलने के अधिक मौके नहीं मिले हैं। या तो उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया जाता है तो कई बार उन्हें स्क्वाड से ही ड्रॉप कर दिया जाता है। ऐसे में अगर ओलंपिक गेम्स 2028 तक हेड कोच का पद गौतम गंभीर के पास रहता है तो उनका ये ऐतिहासिक गेम्स खेलना बेहद मुश्किल है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर