IPL 2026 में फ्लॉप पड़े ये 3 खिलाड़ी, अगले सीजन नहीं मिलेगा कोई खरीदार, अब होंगे अनसोल्ड
Published - 09 Apr 2026, 05:39 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक 14 मैच खेले जा चुके हैं। इस सीजन फ्रेंचाइजियों ने युवाओं पर काफी भरोसा जताया है और उन्होंने टीम मालिकों के भरोसे को टूटने नहीं दिया। लेकिन इस सीजन तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है।
ऐसे अगले सीजन इन खिलाड़ियों को खरीदार मिलना बेहद मुश्किल है। जबकि दूसरी टीम भी इनका हालिया फॉर्म देखने के बाद वह भी इनपर दांव नहीं लगाएंगी। चलिए आपको बताते हैं कि कौन हो सकते हैं ये तीन खिलाड़ी, जिनका अगले साल अनसोल्ड जाना पक्का है।
IPL 2026: नीतीश राणा का फ्लॉप प्रदर्शन जारी
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन (IPL 2026) से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने नीतीश राणा को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड में खरीदा था। उन्होंने राणा के लिए 4.2 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था। लेकिन इस सीजन उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है।
राणा ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (IPL 2026) के लिए खेले तीन मैचों में 6.66 की औसत के साथ सिर्फ 20 रन बनाए हैं, जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 76.92 का रहा है। इस दौरान राणा एक बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। अगर उन्होंने इस सीजन रन नहीं बनाए तो अगले साल न सिर्फ उनको दिल्ली रिलीज कर सकती है, बल्कि ऑक्शन में जाने के बाद वह अनसोल्ड भी रह सकते हैं।
लियाम लिविंगस्टोन का नहीं चला बल्ला
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन के लिए यह सीजन अभी तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। लिविंगस्टोन ने हैदराबाद के लिए इस सीजन खेले एक मैच में सिर्फ 14 रन बनाए हैं, जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 70 का रहा।
बता दें कि, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जब हैदराबाद को लिविंगस्टोन की बैटिंग की सबसे अधिक जरूर थी, उस समय वह बल्ले से रन नहीं बना सके।
जबकि मिनी ऑक्शन में काव्या मारन ने उनको 13 करोड़ रुपये की मोटी कीमत में खरीदा था। हालांकि, शुरुआत में वह अनसोल्ड रहे थे, और अगर इस सीजन उनका प्रदर्शन फीका रहता है तो आईपीएल 2027 के ऑक्शन में लिविंगस्टोन को खरीदार मिलना बेहद मुश्किल है।
Shoaib Akhtar ने की Babar Azam vs वैभव सूर्यवंशी तुलना, इस खिलाड़ी को बताया बेस्ट
डेविड पायने को खरीदार मिलना मुश्किल
इंग्लैंड के मिडिय फास्ट बॉलर डेविड पायने को सनराइजर्स हैदराबाद (IPL 2026) ने ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स की जगह स्क्वाड में शामिल किया था। दरअसल, एडवर्ड्स टूर्नामेंट से पहले चोटिल हो गए थे, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने पायने पर भरोसा जताया था, लेकिन अभी तक खेले दो मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है।
पायने ने खेले दो मैचों में दो विकेट लिए हैं, लेकिन इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 14 का रहा है, जो कि इस प्रारूप में काफी खराब माना जाता है। हालांकि, इससे पहले मेगा ऑक्शन में पायने ने अपना नाम दर्ज करवाया था, लेकिन वह अनसोल्ड रहे थे और उनके हालिया प्रदर्शन (IPL 2026) को देखने के बाद अगले साल भी उनको कोई खरीदार मिले, इसकी संभावना भी कम ही नजर आ रही है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर