टीम इंडिया की ये 3 बड़ी कमजोरियां, टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने में बन सकती हैं सबसे बड़ा रोड़ा
Published - 02 Mar 2026, 02:52 PM | Updated - 03 Mar 2026, 01:01 PM
Table of Contents
Team India: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। लेकिन इस मैच से पहले भारत की तीन बड़ी कमजोरियां उबर कर आ रही हैं।
टीम इंडिया (Team India) की ये कमजोरियां टी20 विश्व कप 2026 जीतने में बड़ी बाधा बन सकती है। अगर भारत ने इसका हल जल्द नहीं निकाला तो सेमीफाइनल में सूर्या एंड कंपनी के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं भारत की तीन बड़ी कमजोरियों के बारे में।
अभिषेक-सूर्या का फॉर्म बढ़ाएगा चिंता
भारतीय टीम (Team India) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए टी20 विश्व कप 2026 उनकी उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा है। शुरुआती तीन मैचों में बैक टू बैक शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए थे तो जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका विश्व कप 2026 का पहला अर्धशतक आया था।
लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में वह सिर्फ 10 रन बनाकर फिल फ्लॉप हो गए। यही हाल कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से पचासा नहीं निकला है। अगर ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ फॉर्म में नहीं लौटते हैं तो ये यकीनन भारत के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है।
Team India फील्डिंग में कर रहा है बड़ी गलतियां
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम (Team India) की फील्डिंग लगातार चिंता का सबक बनी हुई है। भारत की फील्डिंग बाकी टीमों के मुकाबले बेहद फिसड्डी रही है और सबसे अधिक कैच छोड़े। रविवार, को वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉकआउट मैच में टीम इंडिया (Team India) क्षेत्ररक्षण के मोर्चे पर फ्लॉप रही।
जहां पहले वरुण चक्रवर्ती ने एक आसान रन आउट का मौका गंवाया तो अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह ने लड्डू कैच को टपका दिए। यही वजह थी कि वेस्टइंडीज 20 ओवरों में 195 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में कुल 13 कैच छोड़े हैं, जो कि सुपर-8 की टीमों में सबसे अधिक है। वहीं, कैच पकड़ने की सटीकता में भारत का सिर्फ 71.7 फीसदी है, जो कि सुपर-8 की टीमों में सबसे बेकार है। अगर भारत ने अपनी इस कमजोरी पर काम नहीं किया तो विश्व कप जीतने का ख्वाब चकनाचूर होने में वक्त नहीं लगेगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होते ही इस दिग्गज ने लिया बड़ा फैसला, अचानक छोड़ दिया टीम का साथ
डेथ ओवर में लुटा रहे हैं रन
भारतीय टीम (Team India) का डेथ ओवरों में प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में भारत ने डेथ ओवरों में 46 रन लुटाए थे। जबकि जिम्बाब्वे ने डेथ ओवरों में भारत के खिलाफ 40 रन बनाए थे।
इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 35 रन भारतीय गेंदबाजों ने डेथ में खर्च किए थे। अगर भारत को सेमीफाइनल और फाइनल में विजय प्राप्त करनी है तो उनको अपने डेथ ओवरों में कम से कम रन खर्च करने होंगे। ताकि वह विरोधी टीमों को छोटे स्कोर पर रोक सके।
इजराइल-ईरान तनाव के चलते टी20 वर्ल्ड कप टीम युद्ध में फंसी, टूर्नामेंट पर भी खतरे के बादल!
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर