2026 सीजन के बाद ये 3 विदेशी खिलाड़ी कर सकते IPL से संन्यास का ऐलान, फिर शायद कभी नहीं खेलेंगे

Published - 23 Mar 2026, 02:53 PM | Updated - 23 Mar 2026, 02:58 PM

IPL

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है, जिसमें अब एक सप्ताह से भी कम का समय बाकी रह गया है।

यह सीरीज तीन विदेशी खिलाड़ियों के लिए उनके करियर का अंतिम सीजन भी माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वह या तो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं या फिर फ्रेंचाइजी इस सीजन के बाद दोबारा कभी उनको न ही रिटेन करें और न ही ऑक्शन में दोबारा खरीदे। चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से तीन धुरंधर विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

सुनील नरेन का आखिरी सीजन!

कोलकात नाइट राइडर्स के प्रमुख खिलाड़ी सुनील नरेन का यह आईपीएल (IPL) में आखिरी सीजन माना जा रहा है। वेस्टइंडीज का यह स्टार खिलाड़ी फिलहाल 37 साल का है और आईपीएल 2026 (IPL) समाप्त होने तक वह 38 का आंकड़ा पार कर सकता है, जिसके चलते फ्रेंचाइजी अपन युवा खिलाड़ियों की ओर देख सकती है।

बता दें कि, साल दल साल नरेन का प्रदर्शन भी गिरता जा रहा है। पिछले तीन सीजन में इस अनुभवी गेंदबाज ने कुल 41 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 40 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी 7.50 के करीब था। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका आगे खेलना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।

डेविड मिलर ले सकते हैं संन्यास

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर के लिए आखिरी सीजन माना जा रहा है। 36 वर्षींय मिलर ने पिछले तीन संस्करण से बिल्कुल भी प्रदर्शन नहीं किया है। 2023 में उन्होंने 13 पारियों में 259, 2024 में खेली 9 पारियों में 210 और 2025 में खेली 11 पारियों में सिर्फ 153 रन बनाए थे।

यही कारण कि इस सीजन मिनी नीलामी में उनपर सिर्फ दिल्ली ने बोली लगाई थी। ऐसे में अगर वह इस सीजन फ्लॉप रहते हैं तो फिर शायद दिल्ली भी उनको रिलीज कर सकती है और फिर ऑक्शन में शायद ही मिलर को कोई दूसरा खरीदार मिले।

IPL के आगे फीका पड़ा PSL! शोएब अख्तर का छलका दर्द, गिड़गिड़ाते हुए बोले 'हमारा पीएसएल बंद हो जायेगा....'

मिचेल स्टार्क के करियर का आखिरी IPL

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के करियर का यह आखिरी आईपीएल (IPL) सीजन माना जा रहा है। 36 वर्षींय स्टार्क आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे, लेकिन वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत वह शुरुआती कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं। यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है, ताकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने सबसे बेहतरीन गेंदबाज को साल 2027 वनडे विश्व कप तक सुरक्षित और इंजरी फ्री रख सके।

ऐसे में स्टार्क इस सीजन में तो खेलते नजर आएंगे, लेकिन साल वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत वह अगला सीजन मिस कर सकते हैं और फिर अगर वह 38 साल की उम्र में वापसी करते हैं तो फिर शायद ही उनमें कोई फ्रेंचाइजी दिलचस्पी दिखाए। ऐसे में स्टार्क खुद इस सीजन के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं।

नाथन एलिस-मैथ्यू शार्ट के बाद CSK को लगा तीसरा झटका, ये खिलाड़ी भी इंजर्ड, आधा सीजन करेगा मिस

Tagged:

ipl mitchell starc Sunil Narine Royal Challengers Bengaluru
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

65 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com