IPL 2026 में छुपारुस्तम साबित होने वाले हैं ये 3 बल्लेबाज, गुमनाम होकर भी कर जाएंगे रोहित-केएल जैसा प्रदर्शन
Published - 18 Mar 2026, 03:33 PM | Updated - 18 Mar 2026, 03:43 PM
Table of Contents
IPL 2026: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। विश्व के एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेलते नजर आएंगे। लेकिन इस बार तीन ऐसे छुपेरुस्तम बल्लेबाज भी रहने वाले हैं, जो कि गुमनाम होकर भी रोहित-केएल राहुल जैसा प्रदर्शन कर जाएंगे।
खास बात ये है कि आईपीएल (IPL 2026) में इंटरनेशनल खिलाड़ी और अनकैप्ड खिलाड़ी दोनों एक साथ मिलकर खेलते हैं और ड्रेसिंग रूम साझा करते हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ समय बिताने और उनसे सीखने का मौका मिलता है। आईए जानते हैं कौन हैं उन तीन छुपेरुस्तम बल्लेबाजों के बारे में।
कार्तिक शर्मा से चेन्नई को होगी उम्मीद
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था। कार्तिक को खरीदने के लिए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइजडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अंत में चेन्नई ने सबसे बड़ी बोली लगाकर इस युवा खिलाड़ी को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया।
कार्तिक को सिक्स हिटिंग मशीन कहा जाता है, जो कि किसी भी गेंद को दर्शक दीर्घा में भेजने की काबिलियत रखते हैं। 19 साल के कार्तिक राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और अभी तक 12 टी20 मैचों की 11 पारियों में 162.92 के स्ट्राइक रेट के साथ 334 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं तो 11 पारियों में 28 छक्के लगा चुके हैं।
हैदराबाद में सलिल अरोड़ा की एंट्री
पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सलिल अरोड़ा को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। 23 वर्षींय सलिल इंडिया अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में पंजाब की ओर से खेलते हुए मात्र 45 गेंदों पर 125 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।
जबकि अभी तक 9 टी20 पारियों में वह 197.25 के स्ट्राइक रेट के साथ 359 रन बना चुके हैं। इस दौरान सलिल के बल्ले से 28 छक्के निकले हैं। हालांकि, देखना होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद इस पंजाबी खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका देती है या फिर पूरे सीजन सलिल बेंच पर बैठे नजर आते हैं।
IPL 2026 में भी नहीं चले ये 4 क्रिकेटर, तो खत्म हो जाएगा करियर, फिर कभी नहीं बिकेंगे
IPL 2026: मुकुल चौधरी पर करोड़ो की बारिश
राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले मुकुल चौधरी आईपीएल 2026 (IPL 2026) में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। मिनी ऑक्शन में लखनऊ ने मुकुल को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, लखनऊ के अलावा मुंबई इंडियंस और राजस्थान ने भी मुकुल को खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अंत में लखनऊ ने सबसे बड़ी बोली लगाकर मुकुल को अपने साथ जोड़ लिया।
बता दें कि, मुकुल ने अभी तक सिर्फ 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42 की औसत और 165.35 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 210 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं तो 14 छक्के ये युवा बल्लेबाज लगा चुका है। माना जा रहा है कि ये खिलाड़ी आईपीएल 2026 में लखनऊ के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेल सकता है।
Tagged:
IPL 2026 Kartik Sharma Salil Arora Mukul Choudharyऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर