2027 वर्ल्ड कप के लिए फाइनल हैं ये 10 नाम, 5 खिलाड़ियों के चल रही सिर्फ इन 7 प्लेयर्स पर चर्चा

Published - 20 Mar 2026, 09:20 AM | Updated - 20 Mar 2026, 09:21 AM

2027 World Cup

2027 World Cup : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 (2027 World Cup) को लेकर टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड पर चर्चा तेज हो गई है। कुछ खिलाड़ियों की जगह लगभग तय मानी जा रही है, जबकि बाकी स्थानों के लिए कड़ी टक्कर जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 नाम फाइनल के करीब हैं, वहीं 5 खिलाड़ी रेस से बाहर होते दिख रहे हैं और सिर्फ 7 खिलाड़ियों पर अंतिम चयन को लेकर चर्चा चल रही है। आइए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी ?

2027 World Cup के लिए कंफर्म हुए 10 नाम

2027 वर्ल्ड कप (2027 World Cup) को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के संभावित स्क्वाड की तस्वीर अब काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम मैनेजमेंट ने 10 खिलाड़ियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं, जिन पर भरोसा जताया जा रहा है।

इस संभावित टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी जा सकती है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका में नजर आ सकते हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का चयन भी लगभग तय माना जा रहा है, जो टीम को मजबूती देंगे।

इनके अलावा श्रेयस अय्यर , हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी भी 2027 वर्ल्ड कप (2027 World Cup) में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। यह संयोजन अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन दर्शाता है, जो टीम इंडिया को मजबूत दावेदार बना सकता है।

5 खिलाड़ियों के लिए इन 7 प्लेयर्स पर चर्चा

2027 वनडे वर्ल्ड कप (2027 World Cup) से पहले टीम इंडिया में बची जगहों को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, वाशिंग्टन सुंदर और अक्षर पटेल की जगह पूरी तरह पक्की नहीं मानी जा रही है।

इन खिलाड़ियों के लिए हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे विकल्प मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए अंतिम टीम चुनना आसान नहीं होगा।

दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में होगा 2027 वर्ल्ड कप का आयोजन

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन अगले साल अक्टूबर-नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा। इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

मेजबानी को लेकर भी तैयारियां तेज हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अप्रैल 2024 में आठ वेन्यू को शॉर्टलिस्ट किया था। बाद में अगस्त 2025 में यह साफ किया गया कि कुल 54 मुकाबलों में से 44 मैच दक्षिण अफ्रीका में खेले जाएंगे, जबकि बाकी 10 मुकाबलों की मेजबानी ज़िम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।

ये भी पढ़े : 'मेरा करियर उसी ने बचाया....' कुलदीप यादव ने गंभीर-रोहित-सूर्या को नहीं इन्हें दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय

Tagged:

team india Rohit Sharma cricket news 2027WorldCup
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com