“उनसे बेहतर कोई नहीं…” IPL का बेस्ट बल्लेबाज और कप्तान कौन? रजत पाटीदार ने लिया इन 2 दिग्गजों का नाम

Published - 02 Apr 2026, 02:06 PM | Updated - 02 Apr 2026, 02:50 PM

Rajat Patidar

आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ा बयान देकर क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है। एक हालिया इंटरव्यू में जब रजत पाटीदार से आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तान और बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना किसी झिझक के दो दिग्गजों का नाम लिया। रजत पाटीदार के अनुसार, खेल की समझ और नेतृत्व के मामले में रोहित शर्मा और रन बनाने की निरंतरता में विराट कोहली का कोई मुकाबला नहीं है।

Rajat Patidar ने इन दो दिग्गजों को बताया बेस्ट

Rajat Patidar

आईपीएल 2026 के दौरान रजत पाटीदार ने क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में रोहित शर्मा को आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया। उन्होंने कहा कि रोहित ने जिस तरह से मुंबई इंडियंस को ऊंचाइयों पर पहुंचाया और अपनी कप्तानी में पांच खिताब जीते, वह अद्भुत है।

वहीं, जब बात सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की आई, तो रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली का नाम लिया। Rajat Patidar ने कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें लीग का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख मोड़ सकते हैं।

रजत पाटीदार के कप्तानी में आरसीबी बना था चैंपियन

आरसीबी के फैंस के लिए पिछला साल यानी आईपीएल 2025 किसी सपने से कम नहीं था। रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद जब रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई, तो उन्होंने न केवल बल्ले से बल्कि अपनी रणनीतियों से भी सबको प्रभावित किया। Rajat Patidar के नेतृत्व में आरसीबी ने अपना 'चोकर्स' का टैग हटाकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

केएल राहुल के बाद अब पंत की बारी! Sanjiv Goenka ने Rishabh Pant को लगाई जमकर डांट, VIDEO हुआ वायरल

RCB का अगला मुकाबला सीएसके से पांच अप्रैल को

आईपीएल 2026 के सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का विजय अभियान जारी है। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त दी है। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें 5 अप्रैल को होने वाले ब्लॉकबस्टर मुकाबले पर टिकी हैं,

जहां रजत पाटीदार की सेना का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। यह हाई-वोल्टेज मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। Rajat Patidar अपनी टीम के साथ इस बड़े मुकाबले के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं।

CSK vs PBKS: चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव! कुछ ऐसी पंजाब के खिलाफ अंतिम-11, संजू, ऋतुराज, महात्रे....

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

आरसीबी

ईशान किशन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com