टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टी20 टीम इंडिया के कप्तान में हो सकता है बदलाव, ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं सूर्या को रिप्लेस

Published - 23 Jan 2026, 08:44 AM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: सात फरवरी 2026 से आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आगाज होने जा रहा है। ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। लेकिन माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टी20 कप्तान में बदलाव कर सकती है।

चयन समिति सूर्या की जगह किसी ओर खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है, जिसमें तीन खिलाड़ियों के नाम सबसे आगे हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं तीन में से कोई सूर्या को कप्तानी में रिप्लेस करेगा।

शुभमन कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे

भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल टी20 कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन इस प्रारूप में उनका खराब प्रदर्शन हमेशा से ही बीसीसीआई के लिए सिर दर्द बना हुआ। यही कारण है कि शुभमन गि को उप कप्तानी सौंपे जाने के बावजूद विश्व कप (T20 World Cup 2026) के स्क्वाड से ड्रॉप करना पड़ा।

लेकिन अगर शुभमन विश्व कप (T20 World Cup 2026) के बाद फॉर्म हासिल कर लेते हैं और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यकीनन उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन उनके फॉर्म में सुधार नहीं होता है तो चयन समिति दूसरे विकल्पों की ओर देख सकती है।

T20 World Cup 2026: श्रेयस अय्यर के आंकड़े शानदार

श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने हाल ही में वनडे टीम का उप कप्तान बनाया है, जबकि उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उनको भारत की टी20 टीम में भी वापसी का मौका मिला है। बता दें कि, विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के बाद सूर्या को रिप्लेस करने के लिए श्रेयस अय्यर एक अहम विकल्प साबित हो सकते हैं।

अय्यर ने अपनी कप्तानी में साल 2024 के अंदर केकेआर को चैंपियन बनाया था, तो इसी साल उनकी कप्तानी में मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का खिताब जीता था। जबकि साल 2025 में अय्यर ने पंजाब किंग्स को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया था। अय्यर के पास कप्तानी का ढेर सारा अनुभव मौजूद है और उनकी कप्तानी स्किल्स को देखते हुए उनको ये अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

पहले मैच के फ्लॉप प्रर्दशन के बाद इस खिलाड़ी का रायपुर टी20 से कट सकता है पत्ता, श्रेयस अय्यर की हो सकती है वापसी

अक्षर-तिलक भी दौड़ में शामिल

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए चयनकर्ताओं ने खब्बू ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है और उनको भी भारत के अगले टी20 कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। अक्षर पिछले साल आईपीएल में दिल्ली की कप्तानी करते नजर आए थे, जबकि वह अपनी गृह-राज्य टीम गुजरात की कप्तानी भी कर चुके हैं।

अक्षर ने गुजरात के लिए 16 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 10 उनकी टीम ने जीते हैं तो 6 में हार मिली है। वहीं, तिलक वर्मा को भी कप्तान के तौर पर बीसीसीआई द्वारा चुना जा सकता है। तिलक ने हैदराबाद के लिए 14 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 9 बार उनकी टीम जीती है तो 5 में टीम को हार मिली है। ऐसे में बीसीसीआई तिलक के युवा कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

"भारत हमारे लिए सुरक्षित नहीं है..." भारत के खिलाफ बीसीबी अध्यक्ष ने उगला जहर, बताया बांग्लादेश टीम के लिए असुरक्षित

Tagged:

Suryakumar Yadav Tilak Varma axar patel T20 World Cup
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

अक्षर पटेल ने 16 टी20 मैचों में गुजरात की कप्तानी की है।

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com