शुभमन गिल को लेकर दिग्गज ने किया बड़ा ऐलान, बोला 'अब वो कभी कप्तान नहीं बन सकता...'

Published - 11 Mar 2026, 05:04 PM | Updated - 11 Mar 2026, 05:10 PM

Shubman Gill

Shubman Gill: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बाद माना जा रहा था कि शुभमन गिल को सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 इंटरनेशनल का कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज का मानना है कि अब वह कभी इस टीम के कप्तान नहीं बन सकते हैं।

शुभमन गिल (Shubman Gill) को टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया था, जबकि उस समय वह टी20 इंटरनेशन के उप कप्तान थे। यह फैसला चयनकर्ताओं द्वारा उनके खराब फॉर्म को देखते हुए लिया गया था। लेकिन अब इस पूर्व खिलाड़ी ने शुभमन के कप्तान नहीं बनने पर मुहर लगा दी है और इसके पीछे का कारण भी बताया है।

पूर्व ओपनर ने की बड़ी भविष्यवाणी

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और फेमस कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया है कि अब शुभमन गिल (Shubman Gill) की टी20 टीम में बतौर कप्तान वापसी काफी मुश्किल होने वाली है। शुभमन गिल को पिछले साल वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, जबकि सितंबर 2025 में 14 महीने बाद उनकी टी20 टीम में वापसी हुई थी।

टी20 में वापसी के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) को तुरंत एशिया कप 2025 में टीम का कप्तान बना दिया गया था और उन्होंने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह ली थी। हालांकि, क्रिकेट में छोटे प्रारूप में वापसी के बाद खेले 15 मैचों में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था।

आकाश चोपड़ा ने कही ये बात

पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर कहा

“यह मुश्किल होने वाला है, हालांकि भारतीय टीम को लगा था कि अगर तीनों फॉर्मेट के लिए एक ही कप्तान हो तो चीजें आसान हो जाएंगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। मुझे लगता है कि हम ऐसा नहीं कर पाएंगे क्योंकि वह टेस्ट और वनडे के कप्तान हैं, लेकिन उन्हें टी20 की कप्तानी नहीं मिल सकती। इस समय तो उनका नाम भी मुश्किल लग रहा है, खासकर पिछले चार मैचों में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए।”

हालांकि, देखना ये भी दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव के शानदार प्रदर्शन के बाद उनको भविष्य में कप्तान बनाए रखते हैं या फिर स्क्वाड से छेड़छाड़ करके शुभमन गिल की एंट्री करवाते हैं।

Shubman Gill के लिए हो सकता है मुश्किल

पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शुभमन गिल के लिए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल में आगे कहा कि “जब आप 250 रन की बात कर रहे हों, और वह भी विश्व कप में, तब आपको एंकर प्लेयर की जरूरत नहीं लगती।

शुभमन गिल परिस्थितियों के अनुसार ढल सकते हैं और बदलाव ला सकते हैं, लेकिन हमें टेस्ट बल्लेबाज के रूप में शुभमन गिल (Shubman Gill) को खोना नहीं चाहिए, और उस शुभमन गिल को भी नहीं खोना चाहिए जो वनडे में एक दिग्गज बन सकता है।

मुझे लगता है कि शुभमन गिल के लिए यह मुश्किल होने वाला है।” टीम इंडिया के शीर्ष क्रम बल्लेबाजों के विस्फोटक प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) की वापसी बेहद मुश्किल है। वह भी ऐसे समय में जब शीर्ष क्रम बल्लेबाजों की मदद से भारत हर दूसरे मैच में 200 का आंकड़ा पार कर रहा है।

ICC ने जारी की ताजा अपडेट टी20I रैंकिंग, संजू-ईशान की लंबी छलांग, वरुण चकवर्ती से छिना नंबर-1 का ताज

शीर्ष क्रम को हटाना बेहद मुश्किल

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में शीर्ष क्रम के प्रदर्शन के बाद अगले एक साल में उनमें बदलाव देखना काफी मुश्किल होने वाला है। दरअसल, संजू सैमसन ने बतौर सलामी बल्लेबाज टी20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक 321 रन बनाए थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 200 के करीब रहा था।

यही कारण है कि संजू को एक साल तक इस स्थान से हटाना टीम प्रबंधन के लिए काफी मुश्किल होगा। जबकि ईशान किशन ने बल्ले से 317 रन बनाए थे, जो कि टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। वहीं, अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन भी काफी विस्फोटक रहा है और ऐसे में शुभमन गिल (Shubman Gill) की वापसी होगा काफी मुश्किल हैं।

Team India के अगले टेस्ट, ODI और टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, एक मजबूत तो दूसरी कमजोर टीम से मुकाबला

Tagged:

shubman gill Sanju Samson aakash chopra T20 World Cup
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

321 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com