दिग्गज ने छोड़ी दिल्ली कैपिटल्स, पोस्ट करके बोला 'मैं अब इनकी टीम में नहीं रह सकता...'

Published - 15 Mar 2026, 09:00 AM | Updated - 15 Mar 2026, 09:12 AM

Delhi Capitals

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के मेंटॉर और इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ने इस सीजन के लिए अपने पद से हटने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर हिंदी में किए गए उनके पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। इस खिलाड़ी ने स्पष्ट किया है कि वे इस भूमिका के लिए जरूरी समय देने में असमर्थ हैं, जिसके चलते उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है।

Delhi Capitals में इस बार नहीं दिखेंगे पीटरसन

Kevin Pietersen

केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखकर इस बात की पुष्टि की कि वे दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ आगे नहीं बढ़ पाएंगे। उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल से हिंदी में लिखा कि "मैं इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेंटर नहीं बन सकता। मैं उस समय के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकता जो इस काम के लिए जरूरी है।"

सभी खिलाड़ियों को इस सीजन के लिए शुभकामनाएं! पीटरसन का यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस उनके हिंदी प्रेम की सराहना कर रहे हैं, साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस बड़े झटके पर चर्चा भी तेज हो गई है।

आपको बता दें इंग्लैंड के लंबे कद के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन पिछले साल दिल्ली केपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए मेंटोर की भूमिका निभाए थे लेकिन इस साल वो किसी व्यक्तिगत कारणों से टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स की 25 सदस्यीय टीम की घोषणा, अय्यर (कप्तान), अर्शदीप, चहल, प्रियांश, शशांक, स्टोइनिस

मेंटॉर की भूमिका कब से थे पीटरसन ?

पीटरसन ने पिछले साल ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ एक मेंटॉर के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने ड्रेसिंग रूम के माहौल को बेहतर बनाने और युवा खिलाड़ियों को तराशने में अहम भूमिका निभाई थी। आशुतोष शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों ने सार्वजनिक रूप से उनके मार्गदर्शन की तारीफ की थी।

हालांकि, एक मेंटॉर की भूमिका काफी जिम्मेदारी भरी होती है और इसके लिए बहुत अधिक समय देने की आवश्यकता होती है। पीटरसन ने अपने व्यस्त शेड्यूल का हवाला देते हुए बताया कि वे इस बार 100 प्रतिशत प्रतिबद्धता नहीं दे पाएंगे, इसलिए पद छोड़ना ही बेहतर समझा।

RCB के खिलाफ इस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी SRH, हेड-अभिषेक ओपनिंग, नंबर-3-4-5 पर ईशान-रेड्डी-क्लासेन

अब कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे दिग्गज

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मेंटॉर पद से इस्तीफा देने के बावजूद, क्रिकेट फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है। पीटरसन ने अपने पोस्ट में साफ किया है कि वे आईपीएल से पूरी तरह दूर नहीं हो रहे हैं। उन्होंने लिखा कि "हालांकि मैं आपको कॉमेंट्री बॉक्स में जरूर दिखाई दूंगा। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और बेहतरीन लीग है, और पीटरसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी की कॉमेंट्री का लुत्फ फैंस मैदान के बाहर से उठा पाएंगे।"

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) इस सीजन से पहले किसी नए मेंटॉर की नियुक्ति करती है या बिना किसी मेंटॉर के ही अपने अभियान को आगे बढ़ाती है। दिल्ली कैपिटल्स का लक्ष्य इस बार बेहतर प्रदर्शन कर खिताब की दौड़ में मजबूती से बने रहने का होगा।

इस ट्वीट के जबाव में दिल्ली केपिटल्स (Delhi Capitals) ने लिखा कि पिछले साल आपकी सकारात्मकता, कड़ी मेहनत और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, लीजेंड। इस सीज़न में कमेंट्री बॉक्स से आपको हमारा हौसला बढ़ाते हुए देखना हमें बहुत अच्छा लगेगा। रोर मचा!

Tagged:

Delhi Capitals kevin pietersen IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com