6,6,6,6,6,6,6,6..... KKR ने जिसे छोड़ा, उसी खिलाड़ी ने टी20 में मचाया धमाल, खेली 193 रन की ऐतिहासिक पारी

Published - 21 Mar 2026, 10:47 AM | Updated - 21 Mar 2026, 10:50 AM

KKR

KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने में सिर्फ 7 दिन बाकी है. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के बीच IPL का खुमार देखने को मिल रहा है. हर कोई अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करने के लिए तैयार बैठा है. इसी बीच KKR के एक खिलाड़ी ने अपनी बल्ले टी20 क्रिकेट में तहलका मचा दिया है.

सिर्फ 22 साल के बैटर ने मैदान में रनों की बौछार कर दी. जिसे देख विरोधी भी तालियां बजाने के लिए मजबूर हो गए. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स भी इस खिलाड़ी को छोड़ने पर अब पछता रही होगाी.

KKR के एक्स खिलाड़ी ने बल्ले से बरसाया कहर

KKR

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम आर्या देसाई है. 22 साल का यह ओपनर पिछले साल KKR के स्क्वाड में शामिल था. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि. आर्या को रिप्लसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. लेकिन उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका नहीं मिला. फिर फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज भी कर दिया.

वहीं, सूरत क्रिकेट लीग 2026 में 20 मार्च को खेले गए मुकाबले में आर्या देसाई ने अपने बल्ले से ऐसी आग बरसाई की KKR का सीना भी उन्हें देख कर जल उठा होगा. इस तारीख को लुथरा पेगासुस और कैलाश स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच खेला गया.

लुथरा पेगासुस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 267 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए. जबकि आर्या देसाई टीम के कप्तान भी थे और ओपनिंग भी कर रहे थे. उन्होंने अपनी दोनों जिम्मेदारी बखूबी निभाई और टीम के लिए मैच जीताऊ पारी खेली.

आर्या देसाई ने कूटे 193 रन

टीम के लिए ओपनिंग करते हुआ KKR के एक्सर बैटर आर्या देसाई ने 81 गेंदों का सामना करते हुए 238.27 की स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 193 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 14 छक्के और 21 चौके भी जमाए. उन्होंने इसी के साथ एक खास उपलब्धि भी हासिल की. वह आधिकारिक मान्यता प्राप्त T20 लीग सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

भारतीय फैंस के चहेते ने किया रिटायरमेंट का अधिकारिक ऐलान, बोला 'मैं अब संन्यास ले रहा...'

आर्या देसाई की लुथरा पेगासुस ने जीता मुकाबला

कप्तान और ओपनर आर्या देसाई ने अपनी टीम लुथरा पेगासुस ने कैलाश स्पोर्ट्स क्लब के सामने 268 रनों का टारगेट रखा. वहीं, कैलाश स्पोर्ट्स क्लब इस आंकड़ें को आधा भी नहीं छू पाई. एक ओर अकेले एक्स केकेआर प्लेयर ने 193 रनों का स्कोर बनाया. दूसरी तरफ कैलाश स्पोर्ट्स क्लब की पूरी टीम भी मिलकर इतने रन नहीं बना पाई.

वह सिर्फ 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन पर ही सिमट गई. इस तरह आर्या देसाई की बदौलत लुथरा पेगासुस 93 रनों के बड़े अंतर के साथ यह मुकाबला जीत गई.

Tagged:

kkr IPL 2026 Aarya Desai
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

20 लाख रूपये में

1083 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com