IPL 2026 के ओपनिंग मैच का वेन्यू फाइनल, चेपॉक-अहमदाबाद नहीं इस मैदान पर होगा पहला मुकाबला

Published - 22 Jan 2026, 12:20 PM | Updated - 22 Jan 2026, 12:22 PM

IPL 2026

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज को लेकर क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज हो गई है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के घरेलू मैदान, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की सुरक्षा चिंताओं और कानूनी पेंच के बीच बीसीसीआई ने अब ओपनिंग मैच के लिए नए विकल्पों पर विचार करना शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यदि बेंगलुरु में मैच कराने की अनुमति नहीं मिलती है, तो उद्घाटन मुकाबला इस ऐतिहासिक मैदान में आयोजित किया जा सकता है।

IPL 2026 से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम पर संकट

आईपीएल की परंपरा के अनुसार, सीजन का पहला मैच पिछले साल की विजेता टीम के होम ग्राउंड पर खेला जाता है। चूंकि आईपीएल 2025 (IPL 2025) का खिताब आरसीबी ने जीता था, इसलिए आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला मैच बेंगलुरु में होना तय था। हालांकि, जून 2024 में खिताब के जश्न के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद से कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर कड़े सुरक्षा प्रतिबंध लगा दिए हैं।

एक नए कानून के तहत आयोजकों को स्टेडियम के बाहर की सड़कों पर होने वाली किसी भी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जिससे आरसीबी प्रबंधन और बीसीसीआई के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी वजह से बीसीसीआई ने अब दो वैकल्पिक वेन्यू को शॉर्टलिस्ट किया है।

पहला विकल्प नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम है, जो अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए जाना जाता है। दूसरा विकल्प पंजाब किंग्स का नया घरेलू मैदान, मुल्लांपुर जो न्यू चंडीगढ़ में है, क्योंकि पंजाब की टीम पिछले सीजन की उपविजेता रही थी।

IPL 2026 के लिए मुल्लांपुर और डीवाई पाटिल क्यों है खास ?

यदि बेंगलुरु अपने हाथ खींचता है, तो डीवाई पाटिल स्टेडियम आईपीएल 2026 (IPL 2026) के उद्घाटन समारोह और मैच के लिए सबसे आगे है। इस मैदान ने पहले भी बड़े मैचों की सफलतापूर्वक मेजबानी की है और इसकी क्षमता भी काफी अधिक है। दूसरी ओर, मुल्लांपुर स्टेडियम एक नया और आधुनिक वेन्यू है।

चूंकि पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, इसलिए बीसीसीआई उन्हें उपविजेता होने के नाते उद्घाटन मैच की मेजबानी का मौका देने पर विचार कर रहा है। अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट संकेत देती है कि बीसीसीआई अब और इंतजार करने के मूड में नहीं है और सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहता।

27 जनवरी तक आरसीबी को अपने घरेलू मैदान पर अंतिम फैसला लेना है, जिसके बाद बीसीसीआई आधिकारिक तौर पर वेन्यू की घोषणा कर देगा। प्रशंसकों के लिए यह थोड़ा निराशाजनक हो सकता है कि चेपॉक या नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे बड़े मैदान इस बार ओपनिंग की रेस में पीछे छूट गए हैं।

केएल राहुल बनाम ऋषभ पंत: कौन है टीम इंडिया का बेस्ट विकेटकीपर? इन आंकड़ों से जानिए पूरा गणित

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के वेन्यू में बदलाव

वेन्यू में बदलाव की बयार सिर्फ बेंगलुरु तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्थान रॉयल्स भी इस बार अपने घर जयपुर से दूर नजर आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह लगभग तय हो चुका है कि राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अपने घरेलू मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम और गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेलेगी।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रहे प्रशासनिक गतिरोध और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चुनाव न होने के कारण बीसीसीआई वहां मैच आयोजित करने के पक्ष में नहीं है। पुणे का मैदान राजस्थान के लिए प्राइमरी होम होगा, जबकि गुवाहाटी उनके लिए सेकेंडरी होम के रूप में काम करेगा।

यह बदलाव टूर्नामेंट के लॉजिस्टिक्स को पूरी तरह बदल सकता है। आईपीएल 2026 (IPL 2026) इस बार कई नए शहरों और स्टेडियमों में अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार है, लेकिन बेंगलुरु और जयपुर के फैंस के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है कि उनके पसंदीदा सितारे इस बार शायद उनके शहर में खेलते न दिखें।

बांग्लादेश को 24 घंटे का अल्टीमेटम, जिद नहीं छोड़ी तो T20 वर्ल्ड कप से बाहर, इस टीम की होगी एंट्री

Tagged:

RCB rajasthan royals chinnaswamy stadium IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com