IND vs AFG टेस्ट मैच के लिए हुआ वेन्यू का ऐलान, इस मैदान पर होगा दोनों टीमों का आमना-सामना
Published - 02 Mar 2026, 04:23 PM | Updated - 02 Mar 2026, 04:29 PM
Table of Contents
IND vs AFG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। अफगानिस्तान 8 साल बाद भारतीय टीम के साथ टेस्ट मैच खेलने आ रही है। इससे पहले साल 2018 में भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु में पहली बार टेस्ट मैच खेला गया था, जिसको टीम इंडिया ने पारी से जीता था।
अब एक बार फिर अफगानिस्तान टीम इंडिया (IND vs AFG) के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। साथ ही एकमात्र टेस्ट के लिए मैदान का आधिकारिक ऐलान भी बीसीसीआई की ओर से किया जा चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि कहां पर भारत-अफगानिस्तान के बीच आमना-सामना होने जा रहा है।
IND vs AFG: वेन्यू का हुआ ऐलान
भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए मैदान की घोषणा की। दरअसल, ये मैच 6 जून से 10 जून 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में में खेला जाएगा, जो कि भारत का 31वां स्थल होगा, जो कि टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।
इससे पहले यहां पर इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले खेल चुके हैं तो एक पुरुष टी20 इंटरनेशनल की मेजबानी भी ये स्टेडियम कर चुका है। इसके अलावा दो महिला वनडे मैच यहां पर खेले चुके हैं। हालांकि, ये मैदान पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करने जा रहा है, जो कि न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम (IND vs AFG) के लिए ऐतिहासिक पल रहने वाला है।
WTC 2025-27 का नहीं होगा हिस्सा
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकिल का हिस्सा नहीं होगा। यानी अगर भारत इस मैच को जीत भी जाता है तो इसका असर डब्ल्यूटीसी 2025-27 की अंक तालिका में नहीं पड़ेगा।
हालांकि, तैयारियों के लिहाज से ये मैच काफी अहम होगा, जिसमें बीसीसीआई अपने उन युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है, जिनको वह भविष्य में खिलाने पर विचार कर रही है।
हालांकि, कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का बने रहना कंफर्म है, क्योंकि वेन्यू की घोषणा करते समय बीसीसीआई ने सफेद जर्सी में शुभमन गिल की तस्वीर को बीच में लगाया है। इससे साफ है कि गिल ही अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ कप्तानी मोड में नजर आएंगे।शिवम दुबे बनाम हार्दिक पांड्या: कौन टीम इंडिया के लिए बेस्ट प्लेयर, जानिए क्या कहते हैं आंकड़ें
टेस्ट के बाद खेली जाएगी वनडे सीरीज
न्यू चंडीगढ़ में 6 से 10 जून तक टेस्ट मैच (IND vs AFG) चलने के बाद दोनों देशों के बीच 14 जून 2026 से तीन एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत होगी। इसका पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। जबकि दूसरे मैच की मेजबानी 17 जून 2026 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम को सौंपी गई है। इसके बाद श्रृंखला का अंतिम मुकाबला 20 जून 2026 को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा।
बता दें कि, भारत-अफगानिस्तान के बीच काफी लंबे समय बाद एकदिवसीय द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले साल 2024 में दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारत विजयी रहा था। लेकिन दो साल में इस टीम ने खुद का स्तर काफी बढ़ाया है और उम्मीद होगी कि इस बार वह टीम इंडिया (IND vs AFG) को कड़ी चुनौती पेश करेंगे।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर