वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका की टीम का हुआ ऐलान, 15 के 15 भारत से गए क्रिकेटरों को मिली जगह
Published - 11 Jan 2026, 09:58 AM | Updated - 11 Jan 2026, 10:00 AM
Table of Contents
World Cup: संयुक्त राज्य अमेरिका ने आगामी विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। अमेरिका क्रिकेट बोर्ड ने आगामी वर्ल्ड कप (World Cup) के लिए चुने गए स्क्वाड में 15 के 15 भारतीय खिलाड़ियों को मौका दिया है।
जबकि भारतीय खिलाड़ी को ही टीम का कप्तान बनाया गया है। अमेरिका के इस स्क्वाड को देखने के बाद ये दूसरी टीम इंडिया का दल लग सकता है। चलिए आपको बताते हैं इस स्क्वाड में चयनकर्ताओं ने किन-किन प्लेयर्स को मौका दिया है।
उत्कर्ष श्रीवास्तव को बनाया कप्तान
यूएसए क्रिकेट बोर्ड ने आगामी अंडर-19 विश्व कप 2026 (World Cup) के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा की है, जिसमें कप्तान के तौर पर मुख्य चयनकर्ता रवि टिंबावाला ने उत्कर्ष श्रीवास्तव पर भरोसा जताया है।
18 वर्षींय उत्कर्ष ने संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय टीम के लिए दो वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक के साथ कुल 75 रन बनाए हैं। वहीं, दो टी20 इंटरनेशनल में वह दो मैच की एक पारी में 9 रन ही बना सके। उत्कर्ष शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं और वह इस टूर्नामेंट में अपनी स्पिन का जादू बिखेरते नजर आ सकते हैं।
सभी 15 भारतीय को मौका
अंडर-19 विश्व कप 2026 (World Cup) के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड में सभी भारतीय मूल के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि अमेरिका के मूल निवासी को इस दल में शामिल होने का मौका नहीं मिला।
चयनकर्ताओं के द्वारा चुने गए स्क्वाड में अदित कप्पा को भी जगह मिली है, जो कि शीर्ष क्रम में आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए स्क्वाड में छह ऑलराउंडर्स को मौका दिया है। जबकि अर्जुन महेश और अमोघ अरेपप्ली को बतौर विकेटकीपर स्क्वाड में जगह दी है।
कब शुरू हो रहा है टूर्नामेंट?
अंडर-19 विश्व कप 2026 (World Cup) की शुरुआत 15 फरवरी से हो रही है, जिसका फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में खिताब के लिए कुल 16 टीमें आपस में भिड़ती नजर आएंगी। वहीं, इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें को 4-4 के अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका को ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा हुआ है।
ये टूर्नामेंट नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। जहां जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब, तकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब और बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब को विश्व कप (World Cup) के मैचों की मेजबानी सौंपी गई है तो नामीबिया के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड और HP ओवल, विंडहूक को मैचों के लिए चयनित किया हैं।
यूएसए अंडर-19 World Cup 2026 टीम
उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनीत झांब, शिव शनि, नितीश सुदिनी, अद्वैत कृष्णा, साहिर भाटिया, अर्जुन महेश, अमरिंदर गिल, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, साहिल गर्ग, अमोघ रेड्डी अरेपल्ली, ऋत्विक अप्पीदी, रेयान ताज, ऋषभ शिम्पी।
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, वडोदरा मैच शुरू होने से पहले चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत
Tagged:
team india cricket news USA Squad Under-19 World Cup 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर