अमेरिका-ईरान लड़ाई का असर क्रिकेट में भी पड़ा, रद्द की गई इन 2 बड़े देशों की सीरीज
Published - 10 Mar 2026, 09:34 AM | Updated - 10 Mar 2026, 09:36 AM
Table of Contents
Cricket: 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल के ईरान पर हमला करने के बाद से पूरे मिडिल ईस्ट में लड़ाई फैली हुई है. जिसका असर अब क्रिकेट (Cricket) पर पड़ने लगा है. पहले वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कई टीमों को घर वापसी में परेशानी का सामना करना पड़ा.
जिस कारण वह काफी दिनों तक अपने परिवार से दूर रहे. अब मिडिल ईस्ट में चल रही वॉर की वजह से 2 बड़े देशों की सीरीज रद्द कर दी गई है.
मीडिल ईस्ट की लड़ाई का असर अब Cricket पर

अमेरिका और इज़राइल के ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से उड़ानों पर तो असर हुआ ही है लेकिन अब क्रिकेट भी इस सकंट से अछूता नहीं रहा है.
दरअसल, मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव की वजह से श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच व्हाइट-बॉल सीरीज को रद्द कर दिया गया है. सुरक्षा कारणों के लिहाज से श्रृंखला को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है.
दोनों देशों के बीच 13 मार्च से सीरीज की शुरूआत होने वाली थी. इस दौरान 3 T20I और 3 ODI मैच भी खेले जाने थे. लेकिन बढ़ते युद्ध की वजह से अचानक बोर्ड को यह फैसला लेना पड़ा.
इधर टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, उधर बोर्ड ने 2027 वर्ल्ड कप तक नए हेड कोच का किया ऐलान
अफगानिस्तान पहली बार कर रहा था होस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट (Cricket) के एक अधिकारी ने बिना नाम बताए यह जानकारी दी. उन्होंने AFP को बताया, "फ़्लाइट की स्थिति और मीडिल ईस्ट में चल रही लड़ाई के कारण हमें सीरीज कैंसिल करनी पड़ी है. दोनों टीमों के बीच 13, 15 और 17 मार्च को शारजाह में 3 T20 इंटरनेशनल मैच खेले थे.
जबकि, 22 और 25 मार्च को दुबई में तीन वन-डे इंटरनेशनल श्रृंखला की शुरूआत होनी थी. वहीं, इतिहास में यह पहली बार है जब अफगानिस्तान बाइलेटरल सीरीज़ के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka cricket team) की मेजबानी कर रही थी. फिलहाल के लिए दोनों टीमों के खेलने पर रोक लगा दी गई है.
अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. प्रदर्शन से निराश बोर्ड ने राशिद खान को कप्तानी के पद से हटा दिया था. उनकी जगह इब्राहिम जादरान को टीम की कमान सौंपी गई थी. अब अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ इब्राहिम जादरान की कैप्टेंसी में खेलने वाली थी.
लेकिन उससे पहले ही सीरीज रद्द हो गई. हालांकि, आने वाले वक्त में यह देखना दिलचस्प होगा कि जादरान की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा.
Tagged:
afganistan cricket team AFG vs SL T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर