टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर

Published - 19 Jan 2026, 04:15 PM | Updated - 19 Jan 2026, 04:17 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले महीने से टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही एक टीम को काफी बड़ा झटका लगा है।

एक मैच विनर खिलाड़ी टीम से बाहर हो गया है, जिसने पूरी टीम की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। खिलाड़ी को चोट के कारण विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के शुरुआती मैचों से बाहर होना पड़ा है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी और किस चोट के कारण होना पड़ा टूर्नामेंट से बाहर।

इस खिलाड़ी के बिना खेलना होगा T20 World Cup

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) जो कि अगले महीने भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में खेला जाना है, उससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है। कंगारू टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस शुरुआती दो से तीन मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया को उनके बिना ही मुकाबले खेलने पड़ सकते हैं।

कमिंस को एशेज सीरीज 2025-26 से पहले कमर में बोन स्ट्रेन इंजरी हुई थी, जिससे अभी तक वह पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि कमिंस विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के मध्य तक पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं, जिसके चलते उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। लेकिन माना ये भी जा रहा है कि लीग चरण के मैचों के लिए कमिंस का उपलब्धता मुश्किल है।

पाकिस्तान सीरीज से भी हुए बाहर

ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले पाकिस्तान के साथ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने स्क्वाड की घोषणा कर दी है, लेकिन इस दल में पैट कमिंस का नाम शामिल नहीं है।

ये सीरीज 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच खेली जाएगी। इस सीरीज की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के लिए उड़ान भरेगी, जहां उनका पहला मैच विश्व कप (T20 World Cup) में 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो में खेला जाएगा। बता दें कि, पहले मैच में पैट कमिंस टीम के साथ नहीं होंगे, बल्कि वह बाद में टीम से जुड़ेंगे।

पाकिस्तान सीरीज से ये खिलाड़ी बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड और नाथन एलिस को भी बाहर रखा है। वहीं, जोश हेजलवुड अभी भी अपनी चोट से रिकवरी कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने इन खिलाड़ियों को मेगा टूर्नामेंट से पहले आराम दिया है, जबकि टिम डेविड और जोश हेजलवुड फिलहाल चोट से रिकवरी कर रहे हैं।

ऐसे में ये दोनों भी पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे। वहीं, सीन एबॉट, माहली बीयर्डमैन, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, जोस फिलिपे, मिचे ओन और मैट रेनशॉ के लिए दरवाजा खुल गया है।

दूध में पड़ी मक्खी की तरह टीम से बाहर हो गए ये 3 भारतीय खिलाड़ी, एक समय पर माने जा रहे थे टीम इंडिया के नए स्टार

11 फरवरी से शुरू होगा अभियान

ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के ग्रुप बी में रखा हुआ है, जिसके कारण उन्हें अपने सभी मुकाबले श्रीलंकाई सरजमीं पर खेलने होंगे। उनके साथ इस ग्रुप में सह मेजबान श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान की टीमें शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के साथ होगा।

जबकि दूसरे मैच में वह 13 फरवरी को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। वहीं, 16 फरवरी को उनका सामना श्रीलंका से होगा, जो कि उन्हें इस प्रारूप में कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। वहीं, 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया का अंतिम लीग चरण मैच ओमान के साथ होगा। बता दें कि, इस ग्रुप में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दो मजबूत टीमें नजर आ रही हैं, लेकिन बड़े मंच पर आयरलैंड और जिम्बाब्वे भी बड़ा उलटफेर करने के लिए जानी जाती हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पानी पिलाता ही रह जाएगा ये खिलाड़ी! प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना मुश्किल

Tagged:

pat cummins T20 World Cup George Bailey Australia squad
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

आयरलैंड के खिलाफ 11 फरवरी को।

नहीं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com