टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में कर दिया गया बदलाव, अब इन नए 15 खिलाड़ियों को बोर्ड ने दिया मौका
Published - 01 Feb 2026, 05:09 PM | Updated - 01 Feb 2026, 05:10 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है। क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट से पहले विश्व कप में फेरबदल करके स्क्वाड को और मजबूत करने की कोशिश की है।
बता दें कि, 7 फरवरी से टी20 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से मिलकर करने वाला है। लेकिन जहां टूर्नामेंट (T20 World Cup) शुरू होने में केवल एक सप्ताह का समय शेष है तो उससे पहले ही बोर्ड ने टीम में बदलाव करके सभी को चौंका दिया है।
T20 World Cup: इन खिलाड़ी की हुई एंट्री

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है। संडे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, धनंजय डी सिल्वा को उनके खराब फॉर्म के चलते चयनकर्ताओं ने बाहर कर दिया है तो कामिंदु मेंडिस को विश्व मंच पर वापिस बुलाया गया है।
हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है, लेकिन श्रीलंका ने आईसीसी को विश्व कप (T20 World Cup) के लिए अंतिम स्क्वाड सुची थमा दी है, जिसमें मेंडिस का नाम भी शामिल है।बता दें कि मेंडिस को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर किया गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिला चांस
कामिंदु मेंडिस को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज टी20 सीरीज के लिए कामिंदु मेंडिस का चयन नहीं किया गया था, जो कि काफी हैरानी भरा फैसला था। जब कप्तान दासुन शनाका से इस बारे में पूछा गया तो कप्तान ने कहा कि चयन का निर्णय केवल कप्तान के द्वारा नहीं लिया जाता है, बल्कि टीम प्रबंधन के भी सामूहिक विचार होते हैं।
यह सवाल आपको चयनकर्ताओं से करना चाहिए। हम सब मिलकर फैसले लेते हैं। वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन ये फैसला सभी ने मिलकर लिया था। लेकिन अब खबरें हैं कि धनंजय के खराब फॉर्म को देखने के बाद टीम प्रबंधन ने अंतिम मौके पर बदलाव करने का फैसला किया है। लेकिन अभी तक श्रीलंका की ओर से आधिकारिक घोषणा (T20 World Cup) का इंतजार बाकी है।
टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते ये 4 दिग्गज खिलाड़ी, उम्र नहीं देगी आगे खेलने की इजाजत
दोनों हाथों से कर सकते हैं गेंदबाजी
कामिंदु मेंडिस ने श्रीलंका के लिए अभी तक 35 टी20 मैच खेले हैं, जिसकी 31 पारियों में उन्होंने 540 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है। वहीं, मेंडिस ने गेंद से 3 बल्लेबाजों का शिकार किया है। खास बात ये है कि कामिंदु मेंडिस दोनों हाथों से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
मेंडिस दाएं हाथ के बल्लेबाजों को बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज को दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। जबकि दुनिया में वर्तमान समय में वह ऐसा करने वाले फिलहाल इकलौते गेंदबाज हैं। जबकि बल्ले और गेंद के साथ-साथ वह शानदार फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं।
श्रीलंका का स्क्वाड विश्व कप 2026 के लिए।
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, कामिन्दु मेंडिस, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललागे, वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और ईशान मलिंगा।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम को झटका, इस गेंदबाज का एक्शन अवैध, ICC ने किया निलंबित
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर