टीम पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, एक मैच खेलने के बाद ही बाहर हुआ कप्तान
Published - 09 Feb 2026, 01:48 PM | Updated - 09 Feb 2026, 01:56 PM
Table of Contents
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। अब तक टूर्नामेंट में 6 मैच खेल जा चुके हैं तो इटली बनाम स्कॉटलैंड के बीच सातवां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
इस मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 207 रन बनाए हैं, जो कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन इस मैच के बीच ही एक टीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक मैच खेलने के बाद ही कप्तान बाहर हो गए हैं, जिसने पूरी टीम की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।
कप्तान हुआ चोटिल
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 7वां मैच इटली बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में इटली के कप्तान वेन मैडसन क्षेत्ररक्षण करते समय गंभीर रूप से चोटि हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार अब वह इस मुकाबले में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बता दें कि, विश्व कप में डेब्यू कर रही इटली की टीम ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।
मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय कप्तान वेन मैडसन (Wayne Madsen) ने डाइव लगाकर गेंद को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह जोर से अपने बाएं कंधे की ओर गिर पड़े। मैडसन जैसे ही गिर वह दर्द से कहराने लगे और तुरंत मैदान पर फिजियो को आना पड़ा। लेकिन वेन मैडसन की चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा।
Wayne Madsen पांचवें ओवर में लौटे पवेलियन
टी20 विश्व कप 2026 में पहली बार इटली की कप्तानी कर रहे कप्तान वेन मैडसन (Wayne Madsen) को पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर चोट लगी थी। 42 वर्षींय मैडसन ने मुन्से के द्वारा खेले गए जोरदार शॉट को रोकने का प्रयास किया, और बाईं तरफ कूद पड़े। लेकिन वह गेंद को रोकने में विफल रहे और प्रैक्टिस पिच पर कंधे के बल जा गिरे।
शुरुआत में कप्तान की चोट मामूली लग रही थी, लेकिन उनको बाहर जाता देख चोट की गंभीरता का अंदाजा लगाया गया। बता दें कि वेन मैडसन (Wayne Madsen) का बायां कंधा डिस्लोकेट हो गया है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है। वहीं, इटली बनाम स्कॉटलैंड मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर इयान बिशप ने यह जानकारी दी कि अब वह आगे मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे।
इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने अपने मुल्क को दिया धोखा, देश छोड़ इटली से खेल रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026
इटली के लिए आगे की राह हुई मुश्किल
वेन मैडसन के चोटिल होने के बाद इटली के लिए यह सिर्फ एक कप्तान के तौर पर बड़ा झटका नहीं है, बल्कि मैडसन बल्लेबाजी में भी अनुभव लेकर आते हैं। 42 वर्षींय वेन मैडसन के पास बड़े टूर्नामेंट में खेलने का ढेर सारा अनुभव मौजूद है, जिसकी कमी आगामी मैचों में इटली को पड़ सकती है।
बता दें कि, अगर वेन मैडसन (Wayne Madsen) आगामी मैचों से पहले पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो ये टीम के लिए काफी बड़ा झटका है। इसका असर कप्तानी के साथ-साथ टीम कॉम्बिनेशन पर भी पड़ सकता है। जबकि टीम की रणनीति भी इससे प्रभावित हो सकती है। बता दें कि, अभी तक स्पष्ट नहीं है हुआ है कि इटली वेन मैडसन (Wayne Madsen) के फिट होने का इंतजार करेगी, या फिर उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दूसरे प्लेयर का चयन किया जाएगा।
'ये तो बताए किस बात के लिए बॉयकॉट...' पाकिस्तान पर भड़के सौरव गांगुली, पड़ोसियों से पूछे ये तीखें सवाल
Tagged:
T20 World Cup 2026 Wayne Madsen Kolkata ITA vs SCOऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर