टी20 वर्ल्ड कप समाप्त! अब कब और किस टीम से होगा टीम इंडिया का अगला इंटरनेशनल मैच? आज ही नोट करें तारीख

Published - 08 Mar 2026, 03:25 PM | Updated - 08 Mar 2026, 03:28 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। भारतीय टीम कीवियों को हराकर तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतना चाहेगी तो ब्लैककैप्स की नजर उनके पहले टी20 टाइटल पर होगी।

दरअसल, कीवियों ने इससे पहले कभी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में वह भारत को अहमदाबाद में हराकर खिताब पर कब्जा करना चाहेगी। लेकिन टी20 विश्व कप समाप्त होने के बाद टीम इंडिया का अगला इंटरनेशनल मैच कब और किसके साथ होगा, उसकी तारीख सामने आ चुकी है।

T20 World Cup: फाइनल में होगी कीवियों से भिड़ंत

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह चौथा मौका है, जब ये दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ रही हैं। इससे पहले आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल इन्हीं दोनों टीमें के बीच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी थी।

अब भारतीय टीम एक बार फिर ब्लैककैप्स को हराकर टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के खिताब पर कब्जा करना चाहेगी। बता दें कि, अगर भारत ट्रॉफी पर कब्जा कर लेता है तो वह दुनिया की पहली टीम होगी, जिन्हें बैक टू बैक दो टी20 विश्व कप जीते हैं। जबकि अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारत पहली टीम बन जाएगी।

इंटरनेशनल मैच में ये टीम होगी सामने

टी20 विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (T20 World Cup) में व्यस्त हो जाएंगे। दो महीने तक चलने वाली दुनिया की सबसे बड़ी लीग के दौरान इंटरनेशनल मुकाबले बेहद कम ही देखने को मिलते हैं, क्योंकि दुनियाभर के खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेते हैं।

आईपीएल 2026 समाप्त होने के बाद जून में टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से होगा। इन दोनों देशों के बीच 6 से 10 जून के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। जबकि 14 जून से भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत होगी। इसी से टीम इंडिया विश्व कप के बाद अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करेगी।

वर्ल्ड कप फाइनल वाले दिन फैंस को रुला गया ये खिलाड़ी, अचानक कर दिया संन्यास का ऐलान

अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड का होगा दौरा

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरे पर टीम इंडिया वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी, जो कि काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

दरअसल, इंग्लिश खिलाड़ी इस सीरीज में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के सेमीफाइनल में मिली रोमांचक हार का बदला, सीरीज में क्लीन स्वीप करके लेना चाहेंगे।

जबकि देखना ये भी होगा कि इस टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तान बरकरार रहते हैं या पहली बार शुभमन गिल को टी20 टीम की कप्तानी आधिकारिक तौर पर सौंपी जाएगी। सीरीज की शुरुआत जुलाई में होगी।

मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर कर डाली भविष्यवाणी, भारत-न्यूजीलैंड में से इस टीम को बताया चैंपियन

Tagged:

team india T20 World Cup INDIA VS NEW ZEALAND India vs Afghanistan
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com