टी20 वर्ल्ड कप 2026 हो सकता है इस स्टार भारतीय खिलाड़ी का आखिरी साबित, अगले विश्वकप का हिस्सा बनना मुश्किल
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) शुरू होने में अब केवल कुछ ही दिन बाकी हैं और टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने जा रही है। इस बार भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेलेगी।
इस बीच भारतीय टीम से जुड़ा एक अहम सवाल चर्चा में है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) टीम का एक स्टार खिलाड़ी ऐसा माना जा रहा है, जिसके लिए यह टूर्नामेंट आखिरी साबित हो सकता है।
मौजूदा हालात और टीम संयोजन को देखते हुए अगले टी20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी का टीम इंडिया में शामिल होना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में फैंस के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर वह खिलाड़ी कौन है, जिसके करियर के लिए यह टूर्नामेंट निर्णायक साबित हो सकता है।
इस स्टार खिलाड़ी का आखिरी T20 World Cup 2026 ?
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, जिनके लिए यह टूर्नामेंट आखिरी साबित हो सकता है, वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। उम्र, भविष्य की टीम प्लानिंग और युवा खिलाड़ियों के उभरने को देखते हुए माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) उनके करियर का आखिरी बड़ा टी20 टूर्नामेंट हो सकता है।
हालांकि, सूर्यकुमार यादव इस विश्व कप में एक बार फिर अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से टीम इंडिया को खिताब दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।
अगले वर्ल्ड कप में हो जाएंगे उम्रदराज
फिलहाल भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार की उम्र 35 साल है और वह इसी साल सितंबर में 36 वर्ष के हो जाएंगे। अगला टी20 वर्ल्ड कप साल 2028 में खेला जाना है, ऐसे में उस समय सूर्यकुमार यादव की उम्र करीब 38 साल होगी। टीम इंडिया की भविष्य की रणनीति और युवा खिलाड़ियों पर बढ़ते फोकस को देखते हुए इतनी उम्र में टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
सूर्यकुमार यादव का T20 इंटरनेशनल प्रदर्शन और कप्तानी रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव भारत के सबसे विस्फोटक T20 बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं और उनके आंकड़े इसकी साफ गवाही देते हैं। अब तक खेले गए 104 T20I मैचों में उन्होंने 98 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 3030 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 36.95 का रहा है, जो T20 क्रिकेट में बेहद प्रभावशाली माना जाता है।
स्ट्राइक रेट की बात करें तो सूर्यकुमार यादव का T20I में 165.49 का स्ट्राइक रेट है, जो उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में शामिल करता है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 4 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं, जो उनकी निरंतरता और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता को दिखाता है।
सिर्फ बल्लेबाज़ी ही नहीं, कप्तानी के मोर्चे पर भी सूर्यकुमार यादव ने खुद को साबित किया है। अब तक उनकी कप्तानी में भारत ने 42 T20 मैच खेले हैं, जिनमें से 32 मैचों में जीत हासिल की है और 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 2 मैच टाई रहे और 2 मुकाबले बिना नतीजे के समाप्त हुए।
इस तरह कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव का विन प्रतिशत 76.19% का है, जो यह दर्शाता है कि वह न सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं, बल्कि टीम को जीत की राह पर ले जाने वाले सफल कप्तान भी साबित हुए हैं।
ये भी पढ़े : आयुष (कप्तान), तिलक, रियान, रवि, मयंक.... टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का नया स्क्वाड आया सामने