स्टेडियम बना अखाड़ा, LSG vs DC मैच में फैंस के बीच जोरदार लड़ाई! लात-घूसे चलने का VIDEO वायरल

Published - 02 Apr 2026, 05:21 PM | Updated - 02 Apr 2026, 05:23 PM

LSG vs DC

LSG vs DC: आईपीएल 2026 में बुधवार रात को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई वोल्टेज मुकाबले में गेंद और बल्ले के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, जिसमें अंत में दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) ने 6 विकेट से बाजी मार ली।

इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शक आपस में जोरदार लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार (1 अप्रैल) को खेले गए मैच के दौरान का है, जिसमें चार लोग एक दूसरे को मार रहे हैं तो एक पुलिसकर्मी दोनों को अलग करने का प्रयास कर रहा है।

LSG vs DC: फैंस के बीच जोरदार लड़ाई!

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने 23 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें चार लोग आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़ाई कर रहे लोग दो-दो के ग्रुप में थे। इस दौरान चारों लोग एक दूसरे को जमकर लात-घूंसे मारते हैं, जबकि इस दौरान एक व्यक्ति स्टैंड में गिर भी जाता है, लेकिन इसके बावजूद मारपीट कर रहे शख्स को दया नहीं आती है और वह उसको और मारने लगता है।

लड़ाई के दौरान आसपास काफी लोग नजर आ रहे हैं, लेकिन किसी ने भी इसको रुकवाने का प्रयास नहीं किया, जबकि एक पुलिसकर्मी कड़ी मशक्कत के बाद चारों को अलग करवाने में सफल हो पाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है और लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं कि ये वीडियो LSG vs DC मैच का है या फिर पिछले सीजन का।

किस बात पर हुई लड़ाई?

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन चार लोगों के बीच किस बात पर लड़ाई हुई थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में इन चारों के बीच केवल धक्का-मुक्की हुई थी, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि मैदान पर ही लात-घूंसों की बारिश होने लगी।

यहां तक की जो लोग क्रिकेट का आनंद लेने के लिए इकाना स्टेडियम पहुंचे थे, उनका ध्यान भी कुछ समय के लिए मैच से हटकर इस लोगों की लड़ाई पर आ गया। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि जिस पुलिसकर्मी ने यह मामला शांत करवाया था, उन्होंने केवल चेतावनी देकर इन चारों को छोड़ दिया या फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली ने जीता मैच

आईपीएल 2026 के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs DC) को उसी के घर में 6 विकेट से रौंद दिया। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की शानदार शतकीय साझेदारी की बदौलत यह मैच जीत लिया।

हालांकि, एक समय लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी ने भी अपने चार विकेट सिर्फ 26 के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन समीर रिजवी की नाबाद 70 और स्टब्स के बल्ले से निकले नाबाद 39 रन ने दो अंक दिला दिए। बता दें कि, 141 रनों का बचाव करने उतरे लखनऊ (LSG vs DC) के गेंदबाजों ने पावर प्ले में खूब कहर बरपाया, लेकिन गेंद पुरानी और ओस के कारण उनको मैच गंवाना पड़ा।

IPL 2026 में छाए 3 युवा सितारे, अब टीम इंडिया में एंट्री पक्की! खेलेंगे एशियन गेम्स और ओलंपिक

Tagged:

rishabh pant LSG VS DC ekana cricket stadium Indian Premier League 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

अक्षर पटेल।

दिल्ली डेयरडेविल्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com