अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए टीम का हुआ ऐलान, IPL में खेले सिर्फ 3 खिलाड़ियों को मिला मौका

Published - 13 Jan 2026, 02:54 PM | Updated - 14 Jan 2026, 01:04 PM

Afghanistan

Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। चयन समिति ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आईपीएल में खेलने वाले तीन खिलाड़ियों को भी मौका दिया है।

सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाना है। खास बात ये है कि यह सीरीज आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 को ध्यान में रखते हुए काफी अहम होने वाली है, क्योंकि दोनों टीमें इस सीरीज को विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खेलने वाली हैं।

ये खिलाड़ी संभालेंगा कमान

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान (Afghanistan) आपस में एक टी20 सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयन समिति ने कैरेबियन टीम की कमान ब्रैंडन किंग को सौंपी है, जो कि 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी कर चुके हैं।

जबकि नियमित कप्तान शाई होप इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ टी20 सीरीज में रोवमैन पॉवेल का चयन भी नहीं किया गया है। जबकि जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड को सीरीज से आराम दिया गया है, ताकि वह आईसीसी विश्व कप 2026 से पहले पूरी तरह से फिट रह सके। बता दें कि, होल्डर हाल ही में आईएलटी20 लीग में खेलते हुए नजर आए थे और यही कारण हो सकता है कि कैरेबियन क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इस सीरीज में आराम दिया है।

युवा खिलाड़ी को पहली बार मौका

अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने पहली बार क्वेंटिन सैंपसन को राष्ट्रीय टीम में मौका दिया है। सैंपसन को उनके कैरेबियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। इस लीग में उन्होंने गुयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए 9 मैचों में 34.42 की औसत और 151.57 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए थे।

इस दौरान सैंपसन ने दो अर्धशतकीय पारी भी खेली थी और इसी के चलते चयनकर्ताओं ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, शमर जोसेफ और एविन लुईस की भी टीम में वापसी हुई है तो अल्जारी जोसेफ को भी टी20 टीम में जगह नहीं मिली है।

अल्जारी को भारत टेस्ट दौरे के समय पीठ में चोट लग गई थी, जिसके बाद से वह अभी भी रिहैब पर हैं। वहीं, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड और अकील हुसैन को एसए20 में कमिटमेंट्स के कारण शामिल नहीं किया गया।

2 खिलाड़ी जिन्होंने खेला था वडोदरा ODI, लेकिन राजकोट वनडे से कोच गंभीर करेंगे बाहर

आईपीएल खेलने वाले तीन खिलाड़ियों को मौका

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड द्वारा चुने गए स्क्वाड में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं। इसमें सबसे पहला नाम विकेटकीपर बल्लेबाज शिमरन हेटमायर का है, जो कि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं और साल 2026 में भी इसी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, शेमार जोसेफ भी आईपीएल में खेल चुके हैं।

साल 2025 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। जबकि जॉनसन चार्ल्स भी आईपीएल में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं। चार्ल्स आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं मिला। बता दें कि, टी20 सीरीज (Afghanistan) की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है। जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 21 और 22 जनवरी को खेले जाएंगे। ये सभी मैच दुबई में आयोजित होंगे।

Afghanistan के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड।

ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, शेमार जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, खैरी पियरे, क्वेंटिन सैंपसन, जेडन सील्स, रेमन सिमंड्स, शमर स्प्रिंगर, शिमरन हेटमायर।

राजकोट ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, रोहित, जायसवाल, कोहली, गिल, अय्यर...

Tagged:

west indies team WI vs AFG t20 international afghanistan vs West Indies
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

19 जनवरी 2026 को।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com