क्यों 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे एक भी टी20 मैच, अब जाकर वो बड़ी वजह आ गई सामने

Published - 11 Mar 2026, 03:19 PM | Updated - 11 Mar 2026, 03:28 PM

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह का फ्यूचर प्लान तैयार हो गया है। बुमराह ने टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक 14 विकेट लिए थे। जबकि फाइनल मैच में बुमराह ने न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाजों का शिकार किया था तो इससे पहले सेमीफाइनल में बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग स्पेल डाला था।

लेकिन अब बुमराह ने फैसला किया है कि वह साल 2028 टी20 विश्व कप तक एक भी टी20 मैच नहीं खेलेंगे। उन्होंने इस टूर्नामेंट को देखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है।

गंभीर ने साफ किया अगला लक्ष्य

कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम अभी तक आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी 2025 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत चुकी है। गंभीर भारत के पहले हेड कोच हैं, जिनके कार्यकाल में भारत ने दो आईसीसी खिताब जीते हैं। लेकिन अब गंभीर का अगला लक्ष्य भारत को साल 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जिताना है, जिसमें जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का काफी अहम योगदान रहने वाला है।

यही कारण है कि बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए काफी बड़ा बदलाव किया जा रहा है। दरअसल, बुमराह वर्तमान में भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं और भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ हैं। ऐसे में उन्हें लंबे वक्त के लिए फिट और प्रभावी बनाए रखने के लिए बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने बुमराह (Jasprit Bumrah) के लिए फ्यूचर प्लान को तैयार किया है।

Jasprit Bumrah बनाएंगे टी20 क्रिकेट से दूरी

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, बुमराह का ध्यान अब टी20 फॉर्मेट की बजाय एकदिवसीय प्रारूप पर अधिक रहेगा, ताकि वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक पूरी तरह से फिट रह सके। ये टूर्नामेंट अगले साल दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है, जिसकी तैयारी के लिए बुमराह (Jasprit Bumrah) के पास सिर्फ 18 महीनों का समय शेष है।

इस दौरान उन्हें टी20 सीरीज में आराम दिया जाएगा, ताकि वह बड़े फॉर्मेट के लिए खुद को पूरी तरह से फिट और तरोताजा रख सकें। हालांकि, मैनेजमेंट चाहता है कि बुमराह वनडे मैचों में अधिक फोकस करें और विश्व कप 2027 तक अपनी लय को बरकरार रखें, क्योंकि विश्व कप में उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

क्या टीम इंडिया के साथ मिले हुए थे अंपायर? पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने बताई पूरी सच्चाई

2028 में निकलेगा नया हीरो

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का साल 2027 तक एक भी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलने का फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा सकता है, क्योंकि इस दौरान टीम इंडिया एक नए तेज गेंदबाजों को पूरी तरह से तैयार कर सकती है, जो कि टी20 विश्व कप 2028 में टीम इंडिया के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस दे सकता है।

हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि साल 2028 के टी20 विश्व कप तक टीम इंडिया किस तेज गेंदबाज में अधिक निवेश करेंगे। लेकिन विकल्प के तौर पर टीम प्रबंधन के पास हर्षित राणा, आकिब नबी, अंशुल कंबोज, उमरान मलिक, मयंक यादव, अशोक शर्मा मौजूद हैं।

ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से बीसीसीआई, टीम प्रबंधन और कोच गौतम गंभीर किस तेज गेंदबाज को अगला सितारा बनाते हैं। बता दें कि, टी20 विश्व कप 2028 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को सौंपी गई है, जहां पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है।

वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से सफर करने पहुंचा टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर, लेकिन TC समेत फैंस तक ने नहीं पहचाना

Tagged:

Gautam Gambhir jasprit bumrah T20 World Cup 2026 ODI World Cup 2027
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

14 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com