प्रीमियम फास्ट बॉलर पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर, अब नहीं खेल पायेगा सीजन का एक भी मैच
Published - 07 Apr 2026, 03:47 PM | Updated - 07 Apr 2026, 03:50 PM
Table of Contents
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) के लिए साल 2026 किसी झटके से कम नहीं रहा है। मैदान के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर यह खिलाड़ी बड़ी मुसीबतों में फंस गया है।
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नसीम शाह (Naseem Shah) अब मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। इस खबर ने न केवल उनके फैंस को बल्कि उनकी टीम रावलपिंडी पिंडी को भी गहरा झटका दिया है, क्योंकि वे सीजन के बाकी मैचों में नजर नहीं आएंगे।
पीसीबी के निशाने पर Naseem Shah

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस समय नसीम शाह (Naseem Shah) के रवैये और उनकी फिटनेस को लेकर काफी नाराज दिखाई दे रहा है। दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब नसीम ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया था।
इस पोस्ट के बाद पीसीबी ने उन पर लगभग 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये मतलब 72,000 डॉलर के करीब का भारी जुर्माना लगाया है। बोर्ड का मानना है कि नसीम ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का उल्लंघन किया है। जुर्माने के साथ-साथ अब उनकी फिटनेस ने बोर्ड की चिंता और बढ़ा दी है।
CSK में नहीं चल रहा था सबकुछ ठीक! विवाद इतना बढ़ा की लेना पड़ा 10 करोड़ के खिलाड़ी को संन्यास
इंजरी बनी करियर में बड़ी बाधा
नसीम शाह को कराची किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या हुई थी। इस चोट की वजह से वह अपनी टीम के पिछले कुछ मैचों से बाहर थे, लेकिन अब मेडिकल रिपोर्ट के बाद यह साफ हो गया है कि वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे।
यह पहली बार नहीं है जब नसीम शाह (Naseem Shah) चोट के कारण बाहर हुए हों, इससे पहले वे 2023 के वनडे वर्ल्ड कप और हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी चोटिल हुए थे। लगातार इंजरी के कारण उन्हें बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी डिमोट कर सी कैटेगरी में डाल दिया गया है।
क्या खत्म हो जाएगा नसीम का करियर?
जिस तरह से नसीम शाह बार-बार इंजरी और विवादों का शिकार हो रहे हैं, उससे उनके भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। पीसीबी के सूत्रों का कहना है कि बोर्ड उनके विज्ञापनों और पॉडकास्ट में अधिक समय बिताने से खुश नहीं है।
बोर्ड का मानना है कि इन सब चीजों की वजह से उनका ध्यान खेल से भटक रहा है। अब नसीम शाह (Naseem Shah) को पीसीबी के मेडिकल पैनल की देखरेख में एक सख्त रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरना होगा। अगर वे अपनी फिटनेस और अनुशासन में सुधार नहीं करते हैं, तो नेशनल टीम में उनकी वापसी मुश्किल हो सकती है।
नसीम शाह (Naseem Shah) का पीएसएल से बाहर होना उनकी टीम के लिए एक बड़ा नुकसान है। उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे। आपके अनुसार, क्या नसीम शाह को अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है?
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर