IPL उद्घाटन मैच के लिए RCB-SRH दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने, मैदान पर उतरेंगे ये 22 खिलाड़ी
Published - 19 Mar 2026, 01:36 PM | Updated - 19 Mar 2026, 01:47 PM
Table of Contents
RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, जिसका ओपनिंग मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। 19वें सीजन के उद्घाटन मैच की मेजबानी बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को सौंपी गई है, जिसके लिए कर्नाटक सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।
वहीं, इसी बीच पहले मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) की प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है। ये 22 खिलाड़ी 28 मार्च को मैदान पर उतरने वाले हैं।
RCB vs SRH: रजत पाटीदार कप्तान, हेजलवुड का खेलना मुश्किल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs SRH) ने पिछले साल रजत पाटीदार की कप्तानी में उनका पहला खिताब जीता था। इस बार भी पाटीदार ही आरसीबी को लीड करने वाले हैं। वहीं, जोश हेजलवुड का शुरुआती कुछ मैच खेलना मुश्किल हैं। ऐसे में उनकी जगह श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को मौका दिया जा सकता है।
हालांकि, विकल्प के तौर पर बोल्ड आर्मी के पास न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी मौजूद हैं, लेकिन जहां तक अनुमान लगाया जा रहा है, पहले मैच में टीम प्रबंधन नुवान तुषारा के साथ जाने का फैसला कर सकता है।
वहीं, ओपनिंग के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट फिक्स माने जा रहे हैं, तो देवदत्त पडिक्कल को नंबर तीन पर बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है। टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या और रोमारियो शेफर्ड फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
ईशान किशन कप्तान, इन प्लेयर को मौका
आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) का नेतृत्व विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन करने वाले हैं। यह पहला मौका होगा, जब ईशान को आईपीएल में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहने वाले हैं।
वहीं, बेंगलुरु के खिलाफ ओपनिंग मैच में टीम मैनेजमेंट इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को मौका दे सकती है। लिविंगस्टोन पिछले सीजन आरसीबी का हिस्सा थे, जिसके चलते वह इस मैदान से भली-भांति परिचित होंगे। इनके अलावा ब्रायडन कार्स, ट्रेविस हेड, उप कप्तान अभिषेक शर्मा, जीशान अंसारी, शिवम मावी भी पहला मैच खेलते नजर आ सकते हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर होगा अहम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच उद्घाटन मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। दरअसल, पहले मैच में बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वेंकटेश अय्यर को यूज कर सकती है, जिनको उन्होंने मिनी ऑक्शन में सात करोड़ रुपये में खरीदा था।
वेंकटेश पहले मैच में फिनिशर के रोल में नजर आ सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के लिए इम्पैक्ट प्लेयर हर्ष दुबे या फिर सलिल अरोड़ा हो सकते हैं। सलिल आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं जो कि 190 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं। ऐसे में सलिल को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ऑरेंज आर्मी इस्तेमाल कर सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी और शिवम मावी।
इम्पैक्ट प्लेयर:- हर्ष दुबे/ सलिल अरोड़ा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख डार।
इम्पैक्ट प्लेयर- वेंकटेश अय्यर।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर