11 तारीख को होने वाले पहले ODI के लिए भारत-न्यूजीलैंड दोनों की प्लेइंग इलेवन आई सामने, एक बेहद मजबूत तो दूसरी कमजोर

Published - 25 Dec 2025, 12:27 PM | Updated - 25 Dec 2025, 01:07 PM

IND vs NZ

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत अगले महीने 11 जनवरी से होने जा रही है। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए उस हार का बदलना लेने का शानदार मौका होगा, जो कि पिछले साल कीवियों ने भारत को टेस्ट क्रिकेट में दी थी।

इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद होंगे, जिनपर उस टेस्ट सीरीज के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे थे। लेकिन सिर्फ रोहित और विराट ही नहीं बल्कि ये 11 खिलाड़ी कीवियों से बदला लेने के लिए तैयार हैं। जबकि ब्लैककैप्स की संभावित प्लेइंग इलेवन भी सामने आ गई है। चलिए आपको बताते हैं कौन-सी टीम मजबूत (IND vs NZ) और कौन कमजोर नजर आ रही है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच (IND vs NZ) में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। जबकि विराट अपने नंबर तीन स्थान पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को नंबर चार पर बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है तो पांचवें नंबर पर केएल राहुल, छठे पर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।

वहीं, रवींद्र जडेजा और हर्षित राणा भी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना सकते हैं। जबकि कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को भी दल में जगह मिल सकती है। बता दें कि, भारत सुंदर, जडेजा और कुलदीप के तौर पर तीन स्पिन ऑलराउंडर्स को मौका दे सकता है तो अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध और हर्षित तेज गेंदबाजी आक्रमण संभालेंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

कीवियों के दल में इन्हें मिलेगी जगह

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की पारी की शुरुआत डेवोन कॉनवे और विल यंग मिलकर कर सकते हैं। जबकि हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे धुरंधर खिलाड़ियों को भी अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

खास बात यह है कि इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान मिचेल सेंटनर उपलब्ध नहीं रहेंगे तो उनकी गैरमौजूदगी में वनडे सीरीज जिताने की जिम्मेदारी माइकल ब्रेसवेल के अनुभवी कंधों पर रहेगी जो कि तीनों मैचों (IND vs NZ) में कीवियों का नेतृत्व करेंगे।

वहीं, पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन में भारतीय मूल के लेग स्पिनर आदि अशोक को मौका मिल सकता है। 23 वर्षींय आदि ने 2023 में एकदिवसी डेब्यू किया था, लेकिन दो साल बाद दोबारा उन्हें वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इवेलन

डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिच हे (विकेटकीपर), जोश क्लार्कसन, काइल जैमीसन, आदि अशोक, माइकल रे।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज से भी श्रेयस अय्यर चोट के चलते बाहर, अब उनकी जगह ये खिलाड़ी होगा टीम का उपकप्तान

IND vs NZ कौन-सी टीम है ज्यादा मजबूत

अगर संभावित प्लेइंग इलेवन को देखे तो भारत (IND vs NZ) का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि जहां भारत की प्लेइंग इलेवन में, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल जैसे धुरंधर बल्लेबाज शामिल हैं जो शतक पर शतक ठोके जा रहे हैं तो ऑलराउंडर्स में सुंदर और रवींद्र जडेजा मौजूद है।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की बल्लेबाजी बेहद कमजोर नजर आ रही है, क्योंकि केन विलियमसन, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन जैसे स्टार खिलाड़ी स्क्वाड का हिस्सा नहीं है तो नियमित कप्तान मिचेल सेंटनर को भी आराम दिया गया है। यही कारण है कि भारत की प्लेइंग इलेवन में कागजों में कीवियों से बेहतर नजर आ रही है। लेकिन बावजूद इसके टीम इंडिया (IND vs NZ) ब्लैककैप्स को हल्के में लेने की भूल बिल्कुल भी नहीं करेगी।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए फाइनल हुई 16 सदस्यीय टीम इंडिया, ईशान-गिल की वापसी, हार्दिक-बुमराह को रेस्ट

Tagged:

IND vs NZ Rohit Sharma INDIA VS NEW ZEALAND India Playing XI
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

11 जनवरी 2026 को।

वेल्लोर, तमिलनाडु में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com