जिस खिलाड़ी को CSK से ट्रेड कर राजस्थान रॉयल्स ने था खरीदा, वहीं चोट के चलते IPL 2026 से हुआ बाहर

Published - 20 Mar 2026, 10:21 AM | Updated - 20 Mar 2026, 10:24 AM

Rajasthan Royals

Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज में सिर्फ 8 दिन बाकी है. जिसके लिए सभी टीमों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. लेकिन लीग की शुरूआत से पहले राजस्थान रॉयल्स का सिरदर्द बढ़ गया है. फ्रेंचाइजी ने जिस खिलाड़ी को CSK से ट्रेड कर के खरीदा था.

वहीं, स्टार प्लेयर अब चोटिल होने के कारण IPL 2026 से बाहर हो सकता है. अब RR फ्रेंचाइजी ने उसका रिप्लेसमेंट भी तलाशना शुरू कर दिया है. लेकिन इससे टीम को बड़ा झटका लगा है.

Rajasthan Royals का ऑलराउंडर हुआ चोटिल

Rajasthan Royals

दरअसल, RR-CSK ट्रेड डील के तहत राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपनी टीम में रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन को शामिल किया था. वहीं, चेन्नई ने संजू सैमसन को अपने स्क्वाड में जगह दी थी. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स ने RR की टेंशन को बढ़ा दिया है. ऑलराउंडर सैम कर्रन ग्रोइन इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं.

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार कर्रन चोटिल है और वह IPL 2026 नहीं खेल सकते हैं. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी अपना कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है. लेकिन आरआर ने ऑलराउंडर के विकल्प की तलाश शुरू कर दी है.

'मेरा करियर उसी ने बचाया....' कुलदीप यादव ने गंभीर-रोहित-सूर्या को नहीं इन्हें दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय

CSK से संग RR ने किया ट्रेड

सैम कुर्रन ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था. इसके बाद वह 2020 में CSK ने उन्हें 5.5.50 करोड़ की रकम में खरीदा था. वह दो साल सीएसके के साथ जुड़े रहे थे. लेकिन 2023 में एक बार फिर पंजाब ने मोटी बोली लगाकर (18.50) अपने स्क्वाड में शामिल किया. 2025 में सैम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.40 करोड़ की रकम में अपनी टीम में शामिल किया.

फिर 2026 के लिए वह Rajasthan Royals के साथ ट्रेड हो गए. अब तक इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने 64 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 24.93 औसत और 136.36 के स्ट्राइक रेट से 997 रन बनाए हैं.

सैम कुर्रन का रिप्लेसमेंट बन सकता है यह खिलाड़ी

हालांकि, अभी तक फ्रेंचाइजी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि सैम कुर्रन की जगह आईपीएल 2026 में कौन खेलेगा. फ्रेंचाइजी अभी कुछ खिलाड़ियों के नामों पर विचार कर रही है. सैम और जडेजा के अलावा RR के पास, डोनोवन फरेरा भी मौजूद है. जो कि रन बनाने के साथ पावर-हिटर तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं.

फरेरा को सैम और जडेजा की तरह फ्रेंचाइजी (Rajasthan Royals) ने दिल्ली कैपिटल्स से 1 करोड़ रूपये के बेस प्राइस पर ट्रेड कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है.

अनुष्का शर्मा से पहले इन 4 खूबसूरत हसीनाओं को भी विराट कोहली ने किया था डेट, लेकिन शादी तक नहीं पहुंच पाई बात

Tagged:

csk Sam Curran rajasthan royals rr IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

2019 से

64 मुकाबले
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com