7 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, तीनों फॉर्मेट से क्रिकेट को कहा अलविदा
Published - 13 Jan 2026, 12:07 PM | Updated - 13 Jan 2026, 03:00 PM
Table of Contents
Cricket: बुधवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इस सीरीज से पहले अपने क्रिकेट करियर में 7 हजार से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा कर दी है।
35 वर्षींय खिलाड़ी ने क्रिकेट (Cricket) के सभी प्रारूपों को छोड़ने का फैसला किया है, जबकि खिलाड़ी के संन्यास के उनके फैंस हैरान रह गए हैं, क्योंकि फैंस का मानना था कि ये खिलाड़ी दो से तीन साल तक अपने खेल से उनका खूब मनोरंजन करेगा। मगर उससे पहले ही खिलाड़ी ने संन्यास का झटका दे दिया है।
खिलाड़ी ने फोड़ा संन्यास का बम
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली ने इंटरनेशनल क्रिकेट (Cricket) से संन्यास लेने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
एलिसा आखिरी बार भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च 2026 में होने वाली मल्टी फॉर्मेट सीरीज के बाद अपना करियर समाप्त करेंगी। पर्थ में खेले जाने वाला आखिरी डे-नाइट उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच रहने वाला है। जिसके बाद वह क्रिकेट (Cricket) से हमेशा-हमेशा के लिए दूरी बना लेंगी।
टी20 सीरीज नहीं खेलेंगी हीली
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया है, ताकि उनकी जगह युवाओं को मौका दिया जा सके। एलिसा हीली ने ये भी फैसला किया है कि वह आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 को नहीं खेलेंगी, जो कि जून में इंग्लैंड की सरजमीं पर खेला जाना है। एलिसा हीली ने संन्यास की घोषणा विलो टॉक पॉडकास्ट पर की, जहां उन्होंने कहा कि
''बीते कुछ साल उनके लिए मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं। हीली ने यह भी कहा कि लगातार चोटों और बढ़ती उम्र के साथ खुद को पहले जैसी तैयारी में रखना मुश्किल हो गया था। साथ ही हीली ने ये भी कहा कि भारत के खिलाफ उनकी घरेलू सीरीज भावनात्मक रूप से बेहद खान है और वह अपने परिवार व टीम के बीच में अपने करियर का अंत करना चाहती हैं।''
शानदार रहा है हीली का Cricket करियर
एलिसा हीली ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच से की थी। इसी साल उन्हें टी20 प्रारूप में कदम रखने का मौका मिला और 2011 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट (Cricket) में पदार्पण किया था। हीली ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट (Cricket) टीम के लिए 123 वनडे मैचों में 3563 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 7 शतक और 18 अर्धशतक ठोके हैं। वहीं, 162 टी20 मैचों में उनके नाम 3054 रन दर्ज है।
इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं। वहीं, टेस्ट प्रारूप में खेले 10 मैचों की 16 पारियों में उन्होंने 3 अर्धशतकों की मदद से 489 रन बनाए हैं। बता दें कि, एलिसा हीली का 15 साल का इंटरनेशनल करियर बेहद शानदार रहा है और उनकी गिनती ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है।
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रचा गया इतिहास, बाप-बेटे दोनों एक ही टीम से खेलते आए नजर
15 साल में जीते 8 आईसीसी खिताब
एलिसा हीली की उपलब्धियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने 15 साल के इंटरनेशनल करियर में 8 आईसीसी खिताब जीते हैं। हीली ने कंगारुओं के लिए 6 टी20 विश्व कप और दो वनडे विश्व कप को जीता है, जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
ऑस्ट्रेलिया को 8 खिताब जिताने में हीली का एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर एक अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 7 हजार से अधिक रन बनाए हैं जो कि उनके शानदार करियर को दर्शाता है। बता दें कि, एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी हैं और स्टार्क हर मौकों पर उन्हें सपोर्ट करते नजर आए हैं।
IND vs NZ: इन 4 खिलाड़ियों को राजकोट ODI में नहीं मिलेगा मौका, सिर्फ बेंच गर्म करते आयेंगे नजर
Tagged:
mitchell starc Alyssa Healy cricket news ICC Womens T20 World Cup india vs australia series 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर